फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People are suffering due to sultry heat

उमस भरी गर्मी से लोग हाल बेहाल- अगले छह दिन तक बूंदाबांदी, धूप- बादल छाए रहने की संभावना

Wed, 18 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
People are suffering due to sultry heat
उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल
विज्ञापन

शामली। बृहस्पतिवार से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो सकता है। मानसून सक्रिय होने जाने से मौसम में बदलाव हो सकता है। बुधवार को पिछले कई दिनों से बारिश न होने से दिन में उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पिछले दस दिनों से बारिश नहीं होने से दिन और रात का तापमान बढ़ता जा रहा है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में लगातार मौसम शुष्क रहने के बाद बृहस्पतिवार को पुन मानसून सक्रिय होने की संभावना है। मानसून सक्रिय रहने से दिल्ली- पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल में 19 अगस्त से और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों मे 21 अगस्त से हल्की बारिश का अनुमान है। तराई क्षेत्रों के आसपास के जिलों में रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर, बिजनौर आदि जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed