{"_id":"62016809ee6ff472ef68d18b","slug":"people-are-asking-questions-what-will-netaji-do-if-he-wins-shamli-news-mrt5761840102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर रही सवाल, जीते तो क्या करोगे नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर रही सवाल, जीते तो क्या करोगे नेताजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता कर रही सवाल, जीते तो क्या करोगे नेताजी
शामली। मतदान का दिन नजदीक आ गया है। चुनाव में सभी प्रत्याशी जनता से तरह-तरह के वादे और घोषणाएं कर रहे हैं। जनता भी सभी के वादों को कसौटी पर कस रही है। राजनीति के क्षेत्र में रहते हुए इन नेताओं ने क्या कार्य किए, इस पर भी जनता विचार कर रही है। उन्हें क्षेत्र की समस्या बताकर समाधान की मांग कर रही है। पुराने काम भी याद दिला रही है।
विकास कार्य कराएंगे : मृगांका सिंह
सवाल - जनता आपको वोट क्यों दे?
उत्तर - मेरा ध्यान हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र के समावेशी विकास पर रहेगा। मेरे पिता बाबू हुकुम सिंह की तरह मेरे अंदर भी सेवा का जज्बा है।
सवाल - आप किन किन मुद्दों पर वोट मांग रहीं हैं?
उत्तर - मुद्दे बहुत स्पष्ट हैं, उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करना, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, रोजगार सृजन व औद्योगीकरण।
सवाल - कैराना क्षेत्र में चिकित्सा व शिक्षा के लिए क्या किया?
उत्तर - मेरे पिता स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह ने कस्बे में डिग्री कालेज, सीएचसी अस्पताल व कंडेला में राजकीय मानसिंह इंटर कॉलेज बनवाया। जनता उन्हें अवसर देती है, तो सरकार के सहयोग से शिक्षा व चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।
सवाल - आपकी नजर में कैराना क्षेत्र की समस्याएं क्या हैं?
उत्तर - कैराना में युवा पीढ़ी में नशे की लत, शिक्षा का अभाव और दिशाहीनता है। औद्योगीकरण की भी कमी है।
सवाल - क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए क्या करेंगी?
उत्तर - स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल, रोजगार को बढ़ाने के लिए औद्योगीकरण, सरकारी योजनाओं और विकास के कार्यों को सभी वर्गों तक पहुंचाना।
विज्ञापन
सवाल - आप जीत के प्रति कितनी आश्वस्त हैं?
उत्तर - मुझे पूरा विश्वास है कि जनता एक अच्छी सरकार के महत्व को समझते हुए भाजपा सरकार को चुन कर प्रगति और विकास की दिशा में आगे बढ़ने का निर्णय लेगी।
क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे: इकरा हसन
सवाल - जनता आपको वोट क्यों दे?
उत्तर - पार्टी घोषणा पत्र ही जनता द्वारा मेरे भाई को वोट देने का आधार है। जिसमें सभी वर्गों किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी के हित साधने की बात कही गई है।
सवाल - आपके भाई किन किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं?
उत्तर - मुख्य मुद्दा सभी वर्गों को साथ लेकर उनका विकास करना है। रोजगार व इंडस्ट्री न होने के कारण काम के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। हमारा प्रयास होगा कि क्षेत्र में बड़ी इंडस्ट्री लगे।
सवाल - आपके भाई नाहिद हसन ने चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र क्या किया?
उत्तर - चिकित्सा व शिक्षा के लिए नाहिद हसन ने लगातार विधानसभा में सरकार पर दबाव बनाया। कैराना में सीएचसी पर जच्चा-बच्चा केंद्र की मांग उठाई।
सवाल - आपकी नजरों में क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए क्या होना चाहिए।
उत्तर - कैराना विधानसभा क्षेत्र में असंगठित क्षेत्र के विकास के लिए व रोजगार पैदा करने के लिए विधानसभा के माध्यम से मेरे भाई ने प्रयास किए। सरकार बनती है तो क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कार्य किया जाएगा।
सवाल - आप अपने भाई की जीत के प्रति कितनी आश्वस्त हैं?
उत्तर - क्षेत्र में जिस प्रकार सभी वर्गों द्वारा हमें जनसमर्थन मिल रहा है। तो हमें उम्मीद है कि जीत का सेहरा हमारे भाई के सिर पर होगा।