फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients did not approach the hospital in lockdown

लॉकडाउन में मरीजों ने नहीं किया अस्पताल का रुख

Sun, 09 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Patients did not approach the hospital in lockdown
शामली सीएचसी में जांच कराने पहुंचे मरीज। - फोटो : SHAMLI
शामली। साप्ताहिक लॉकडाउन में मरीजों का सरकारी अस्पताल की तरफ रुख कम रहा। सामान्य दिनों में सीएचसी में मरीजों की भीड़ रहती है और डाक्टरों के अपने कक्ष में न मिलने की अक्सर शिकायतें मिलती रहती हैं, लेकिन शनिवार को स्थिति अलग ही नजर आई। पड़ोसी जनपद सहारनपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर सीएचसी में डाक्टर मौजूद मिले, लेकिन मरीजों की संख्या काफी कम रही। दोपहर 12 बजे तक करीब 125 मरीजों ने नई पर्ची बनवाई, जबकि अन्य दिनों में यह संख्या 300 से ज्यादा रहती है। अमर उजाला टीम ने शनिवार को 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक सीएचसी शामली का हाल देखा। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन

एक्सरे कराने वालों की नहीं मिली भीड़
एक्सरे कक्ष में टेक्नीशियन विनोद कुमार मरीज का एक्सरे करते हुए मिले। सामान्य दिनों में कक्ष में एक्सरे कराने वालों की भीड़ रहती थी, लेकिन शनिवार को तीन-चार लोग ही कक्ष में मौजूद मिले। टैक्नीशियन विनोद कुमार ने बताया कि दोपहर तक पांच-छह लोग ही एक्सरे कराने आए हैं।
विज्ञापन

दांत के दो मरीज ही पहुंचे
सीएचसी के दंत चिकित्सक डॉ. अनुज ने बताया कि दोपहर साढ़े 11 बजे तक दो मरीज ही आए, जबकि सामान्य दिनों में 10 से 15 मरीज आते हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन की वजह से मरीज कम आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन के कक्ष के बाहर मिले मरीज
सीएचसी शामली में एक कक्ष में मौजूद फिजिशियन डॉ. आफरीन और डॉ. रवि ने बताया कि दोपहर पौने 12 बजे तक 25 मरीज आए, जबकि सामान्य दिनों में इस समय तक लगभग 70 से अधिक मरीज आ जाते हैं।
महिला चिकित्सक का कक्ष खाली मिला
महिला चिकित्सक डॉ. मंजीत कौर के कक्ष के दरवाजे बंद मिले। अंदर कुर्सी खाली थी। कक्ष के बाहर शामली के विवेक विहार निवासी मीनाक्षी अपने बेटे के साथ चिकित्सक का इंतजार करते हुए मिली। चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा ने डॉ. मंजीत कौर को छुट्टी पर होना बताया।
हड्डी रोग के 11 मरीज पहुंचे
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास अपने कक्ष में मौजूद मिले। बताया कि दोपहर 12 बजे तक 11 मरीज ही आए। चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि 12 मरीज आए हैं, जबकि अन्य दिनों में मरीजों की लाइन लगती है।
जनरल वार्ड में नहीं मिली साफ-सफाई
शामली। सीएचसी शामली के जनरल वार्ड में साफ-सफाई नहीं मिली। वार्ड में बैड पर चद्दरें व्यवस्थित नहीं थी। वार्ड के एक कक्ष में ग्लूकोज की खाली बोतलें फर्श पर पड़ी हुई थी। वार्ड के बाहर रखी डस्टबिन की बाल्टी में कूड़ा भरा हुआ था। वार्ड में सिर्फ एक मरीज भर्ती मिला। मरीज ने अपना नाम सुनील निवासी रेलपार शामली बताया। उसने बताया कि सुबह से साफ-सफाई करने के लिए कोई नहीं आया।

कोट
लॉकडाउन के कारण अस्पताल में मरीज कम संख्या में आए हैं। दो डाक्टर छुट्टी पर है बाकी सभी डाक्टर अपने कक्ष में मरीजों की जांच और उपचार कर रहे हैं। - डा. रमेश चंद्रा, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी शामली।

शामली सीएचसी में मरीजो की जांच करते चिकित्साअधिक्षक रमेश चन्द्रा।

शामली सीएचसी में मरीजो की जांच करते चिकित्साअधिक्षक रमेश चन्द्रा।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed