शामली। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस राष्ट्रीय एकता अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में लौह पुरुष के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। उधर, विकास भवन के सभागार में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, पीपीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीपीआरओ आलोक शर्मा समेत कर्मचारियों ने पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई।