फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Passport checks at Shamli police topper

पासपोर्ट जांच में शामली पुलिस रही अव्वल

Thu, 31 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Thu, 31 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
शामली। पासपोर्ट के मामलों का शत प्रतिशत निस्तारण करने में जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 2015 और 2016 के अब तक के मामलों में कोई भी पासपोर्ट संबंधी जांच पुलिस विभाग की ओर से पेंडिंग नहीं है।
विज्ञापन


पासपोर्ट संबंधी कागजातों की जांच करने में शामली पुलिस सबसे अव्वल है। वर्ष 2015 में पुलिस विभाग को पासपोर्ट की जांच के लिए 5257 आवेदन मिले। जिनका निर्धारित 21 दिनों में निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में अब तक विभाग को 1233 आवेदन मिले हैं। इनकी  भी 21 दिनों के भीतर जांच पूरी कर ली गई। जिसके चलते शामली जिले में पुलिस विभाग के            पास पासपोर्ट का कोई भी मामला पेंडिंग नहीं है। शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने पर डीजीपी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिसकर्मियों को रिवार्ड भी         दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि पासपोर्ट का कोई आवेदन पेंडिंग नहीं है। इसके लिए कांस्टेबल कविंद्र कुमार और अरुण कुमार को पुलिस अधीक्षक की ओर से एक-एक हजार रुपये का रिवार्ड दिया गया है। 

वर्ष 2015 का मामला
थाना        - पासपोर्ट आवेदन
शामली कोतवाली     1115
आदर्श मंडी           280
थानाभवन            1207
बाबरी                204
कैराना               1145
कांधला               536
झिंझाना               601
गढ़ीपुख्ता            169


वर्ष 2016 का ममला 
थाना        पासपोर्ट आवेदन
शामली कोतवाली     214
आदर्श मंडी         50
थानाभवन              303
बाबरी              41
कैराना               264
कांधला              127
झिंझाना              196
गढ़ीपुख्ता              38

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed