{"_id":"5fe23e998ebc3e3eb647fb33","slug":"passengers-were-upset-due-to-the-jam-shamli-news-mrt5169155155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को नही मिल रही है जाम से मुक्ति, आम नागरिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को नही मिल रही है जाम से मुक्ति, आम नागरिक परेशान
विज्ञापन
जाम से यात्री हुए बेहाल
शामली। धीमानपुरा रेलवे फाटक बार- बार बंद होने से शहर में जाम की स्थिति भयावह बनती जा रही है। मंगलवार को धीमानपुरा रेलवे फाटक बंद रहने से शिवचौक और गुुरुद्वारे से आगे तक जाम लगे रहने से आम नागरिक परेशान रहे।
फिलहाल शहर में मेरठ- करनाल मार्ग पर जाम, दूसरी ओर फाटक बंद होने से जाम और कभी गन्ने के जाम से निजात नहीं मिल रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक जाम लगने से आम नागरिक परेशान हैं। आए दिन शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक बार- बार बंद रहने से शहर में धीमानपुरा रेलवे फाटक से लेकर शहर के भिक्की मोड़ और शिवचौक और धीमानपुरा फाटक से मुजफ्फरनगर- सहारनपुर मोड़ और कुडा़ना मोड़ तक जाम लगने से शहर में जाम की भयावह स्थिति बनी रहती है।
रेलवे के संरक्षा आयुक्त आज करेंगे देवबंद-टपरी रेलवे लाइन का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी--
शामली। देवबंद- टपरी रेलवे लाइन का बुधवार को उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेद्र पाठक निरीक्षण करके प्रमाण पत्र जारी करेंगे। रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक सुबह दस बजे स्पेशल ट्रेन से देवबंद पहुंचेंगे। शाम के छह बजे तक टपरी निरीक्षण करेंगे। रेलवे सरक्षा आयुक्त के बुधवार के दौरे को लेकर रेलवे के ज्यादा तक अफसर देवबंद और टपरी में डेरा डाल दिया है।