फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Parents should use the money in the interest of the student

शासन से मिली धनराशि का विद्यार्थी हित में करें उपयोग

Sat, 01 Oct 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Parents should use the money in the interest of the student
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। प्राथमिक विद्यालय नंबर-15 गुलशन नगर में शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई। इसमें प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने अभिभावकों को डीबीटी के माध्यम से शासन की तरफ से भेजी गई धनराशि का विद्यार्थियों के हित में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से अभिभावकों के बैंक खाते में 1200 रुपये भेजे जा रहे हैं। इस धनराशि से विद्यार्थी के लिए यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा और बैग आदि लेना है। उन्होंने बताया कि इस धनराशि में एक सौ रुपये से स्टेशनरी (कॉपी, पेंसिल, रबड़, शार्पनर) आदि खरीदा जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से उनके खाते में भेजी गई धनराशि का विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक उपयोग करने और उनकी सुविधाएं जल्द दिलाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में नामांकित 67 में से 48 विद्यार्थियों के अभिभावकों को उनके खाते में धनराशि प्राप्त हो चुकी है। शेष के लिए प्रक्रिया जारी है। प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का अनुरोध किया। यहां जिला समन्वयक प्रशिक्षण अमित कुमार, बृजेश, पवित्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed