{"_id":"6022d8118ebc3e4a17166544","slug":"paras-nikit-jointly-be-the-first-shamli-news-mrt524575759","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारस, निकित संयुक्त रूप से प्रथम रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारस, निकित संयुक्त रूप से प्रथम रहे
विज्ञापन
पारस, निकित संयुक्त रूप से प्रथम रहे
शामली। सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली में चौरी चौरा जनक्रांति विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमेें पारस और निकित ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपने स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारी उपलब्ध कराना और उनके मन में देश के शहीदों के प्रति सम्मान बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पारस जैन और निकित रिठालियां ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। अविरल तायल और रानी ने द्वितीय स्थान और आरती पांचाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में छवि शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, उमा रानी, सारिका गर्ग और सीमा शर्मा रहे। इस अवसर पर घनश्याम सारस्वत, अनिल कश्यप, अश्वनी कुमार, अक्षय जिंदल, रामनाथ, शिव कुमार, महेश गौड़, मनोज शर्मा, मनोज भारद्वाज, साकेत निर्वाल, सुमन शर्मा, नीतू अग्रवाल, अंजली जैन आदि मौजूद रहे।