फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Panipat-Khatima Highway will be widened by four kilometers

Shamli News: पानीपत-खटीमा हाईवे का चार किमी तक होगा चौड़ीकरण

Wed, 28 Feb 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 28 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Panipat-Khatima Highway will be widened by four kilometers
शामली कैराना  पानीपत खटीमा मार्ग
शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे पर शहर के विजय चौक से लेकर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र के बाईपास तक सड़क का दस मीटर तक चौड़ीकरण होगा। सड़क के चौड़ीकरण का 24 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। इससे लोगों को टूटी सड़कों से भी निजात मिलेगी। आवागमन में परेशानी नहीं होगी। उद्यमियों की मांग पर नेडा ने करमूखेड़ी पूर्वी यमुना नहर पुल से लेकर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस चौकी तक सोलर लाइट लगाने की प्लानिंग भी कर ली है। जल्द ही लाइटें लगाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शामली शहर के विजय चौक से लेकर कंडेला बाईपास तक चार किमी लंबाई का पानीपत-खटीमा हाईवे सात मीटर चौड़ा है। उद्यमियों की मांग पर जिले के लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने सात किलोमीटर के हाईवे मार्ग को दस मीटर चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सनत गुप्त ऋषि ने बताया कि शहर के विजय चौक से लेकर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र तक दस मीटर चौड़ी सड़क का 24 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा दिया है। शासन से परियोजना की धनराशि अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नेडा की ओर से शामली शहर से लेकर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र के बाईपास तक सोलर लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उद्यमियाें की मांग पर चौड़ीकरण की परियोजना स्वीकृत
साईमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि उद्यमियों की मांग पर पानीपत खटीमा हाईवे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव डीएम रविंद्र कुमार सिंह ने लोकनिर्माण विभाग के माध्यम से शासन को भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ- करनाल हाईवे पर लोक निर्माण विभाग ने छोड़ा टेंडर
शामली। मेरठ- करनाल हाईवे का एमएस फार्म से लेकर सिभांलका बाईपास तक मुजफ्फरनगर की कंस्ट्रक्शन कंपनी निर्माण कराएगी। लोकसभा चुनाव से पहले निर्माण एजेंसी सड़क का निर्माण शुुरू कर देगी। बागपत एनएचएआई की ओर से सड़क निर्माण की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी करके सड़क हस्तांरित कर दी गई थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से मेरठ-करनाल हाईवे के एमएस फार्म से लेकर सिभांलका बाईपास तक सड़क निर्माण का टेंडर छोड़ दिया गया है। जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed