{"_id":"62c08ec378504c7616435a1d","slug":"panipat-khatima-highway-the-road-will-be-easy-by-august-15-shamli-news-mrt5953960109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत-खटीमा हाईवे के सभी फ्लाईओवरों का 15 अगस्त तक पूरा होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत-खटीमा हाईवे के सभी फ्लाईओवरों का 15 अगस्त तक पूरा होगा निर्माण
विज्ञापन
पानीपत-खटीमा हाईवे पर शामली बाईपास स्थित निर्माणाधीन पूर्वी यमुना नहर पुल के लिए एप्रोच रोड पर ल?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलवा के सामने पूर्वी यमुना नहर पुल की एक साइड की एप्रोच रोड हुई पूरी
एक सप्ताह में काली परत डालने का कार्य होगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाला बाईपास 15 अगस्त तक तैयार हो जाएगा। इसका निर्माण पूरा होने से हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वाहन चालकों की राह आसान हो जाएगी।
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पानीपत-खटीमा हाईवे और शामली बाईपास का कार्य पानीपत से लेकर बलवा बाईपास तक 34 किमी लंबाई में 70 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है। पानीपत-खटीमा हाईवे का कंडेला से लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे तक फ्लाईओवर को छोड़कर ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। 3.5 किमी लंबाई के बाईपास पर पूर्वी यमुना नहर पुल की एप्रोच रोड का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। पुल पर लिंटर का कार्य पूरा हो चुका है। कंडेला गांव की ओर पुल की एप्रोच रोड पर मिट्टी व रोड़ी डालकर ज्यादातर कार्य पूरा कर दिया गया है। एप्रोच रोड पर काली परत डालने का काम बाकी है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की ओर एप्रोच रोड पर मिट्टी का कार्य चल रहा है। पुल और एप्रोच रोड को जोड़ना बाकी है। पानीपत-खटीमा हाईवे की निर्माण कंपनी के प्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह और सर्वेयर सुभाष उपाध्याय ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर के पुल की एप्रोच रोड पर अगले दस दिन में काली परत डाल दी जाएगी। बलवा और कंडेला फ्लाईओवर की एप्रोच रोड और हाईवे का कार्य 15 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद हाईवे और बाईपास की हैंडओवर प्रक्रिया पूरी कर वाहनों का आवागमन चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बनत बाईपास और कृष्णा पुल पर पांच जुलाई से दौडे़ंगे वाहन
शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे के दूसरे चरण में कस्बा बनत से मुजफरनगर जिले की सीमा तक हाईवे निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। शामली तहसील के सामने शुरू हो रहा बनत बाईपास और कृष्णा नदी का चारलेन पुल वाहनों के लिए पांच जुलाई तक खोल दिया जाएगा। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरजेश त्रिपाठी ने बताया कि पानीपत-खटीमा हाईवे का 3.5 किमी लंबाई के बनत बाईपास और कृष्णा नदी के पुल व एप्रोच रोड कार्य पूरा हो चुका है। पुल की एक साइड की सर्विस लेन का निर्माण पूरा हो चुका है। महाराजा सूरजमल स्कूल की साइड की सर्विस लेन का कार्य अंतिम दौर में है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिन यानि पांच जुलाई तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। तहसील के सामने बनत मार्ग को ऊंचा करने तथा तहसील की चहारदीवारी और मुख्य गेट को पीछे हटाने के लिए कार्य अनुमति एनएचएआई लखनऊ कार्यालय से नहीं मिली है। अनुमति मिलने के बाद शामली तहसील में जाने वाले मार्ग और क्रॉस जंक्शन का कार्य शुरू किया जाएगा।