{"_id":"5f664d9d8ebc3e8b6e761282","slug":"panipat-khatima-highway-pits-become-deadly-shamli-news-mrt5021547106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत-खटीमा हाईवे के गड्ढे बने जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत-खटीमा हाईवे के गड्ढे बने जानलेवा
विज्ञापन
कैराना में पानीपत रोड पर सड़क में बने गहरे गड्ढे।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। कस्बे से होकर गुजर रहा पानीपत-खटीमा हाईवे गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस मार्ग पर दिन भर वाहनों का आवागमन रहता है, लेकिन गड्ढों के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। पानीपत की ओर से आने वाली साइड तो इतनी खराब हो चुकी है कि एक दिन में कई बाइक सवार गड्ढों के कारण चोटिल हो जाते हैं। भारी वाहनों के एक्सल आदि भी टूटते रहते हैं। कांधला रोड पर मीट प्लांट के पास भी सड़क का बहुत बुरा हाल है। सड़क में बड़े व गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कस्बे में सड़क की लंबाई करीब तीन किमी है जिसकी मरम्मत की जिम्मेदारी नगर पालिका पर रहती है। स्थानीय निवासियों ने हाईवे की मरम्मत कराने की मांग की है।
-----------
बोले नागरिक...
- मोहल्ला गुंबद निवासी अंकित जिंदल का कहना है कि पानीपत रोड पर सड़क में गड्ढों के कारण रोजाना कई बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। हाईवे के गड्ढों को शीघ्र भरा जाना जरूरी है।
---------
जोड़ियां कुआ निवासी विक्की शर्मा का कहना है कि बाइक से पानीपत आना-जाना रहता है, लेकिन हाईवे में गड्ढों के कारण बाइक से जाना खतरनाक है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
----------
- जोड़ियां कुआ निवासी राकेश गोयल ने बताया कि पालिका द्वारा करीब सात साल पहले डिवाइडर बनवाया गया था। इसके बाद से सड़क की हालत खराब रहती है। नगर पालिका को तुरंत सड़क की मरम्मत करानी चाहिए।
--------
- आलकला निवासी रईस अहमद का कहना है कि उनकी रिश्तेदारी हरियाणा में है। कार से जाने-आने में गड्ढों के कारण परेशानी होती है। सड़क पर बाइक चलाना तो और भी मुश्किल है।
-------
- आलकला निवासी दिलशाद का कहना है कि नगरपालिका या लोकनिर्माण विभाग को जल्द ही सड़क के गड्ढे ठीक कराने चाहिए। सड़क का बहुत ही बुरा हाल हो गया है।
----------
पट्टोवाला निवासी अंशुल गोयल का कहना है कि दुकान के काम से वह बाइक से पानीपत जाते हैं लेकिन सड़क में गड्ढों के कारण जाते-आते डर लगता है।
----------------
कोट...
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सड़क का बजट आने से पहले गड्ढों की मरम्मत करा दी जाए। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - उद्भव त्रिपाठी, एसडीएम, कैराना।
-----------
गड्ढों को तुरंत भरने के निर्देश दिए
कैराना। शनिवार को कोतवाली में थाना समाधान दिवस के दौरान एसडीएम ने नगर पालिका के ईओ हेमराज पुंडीर को पानीपत-खटीमा राजमार्ग के गड्ढों को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए। इस पर ईओ ने नगर पालिका के जेई सूरज कुमार शर्मा और निर्माण लिपिक इरशाद अली को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया कि दो बार निर्देश देने के बावजूद गड्ढे नहीं भरवाए गए। ईओ ने पत्र की पुष्टि करते हुए कहा कि एक-दो दिन में गड्ढे भरने का कार्य शुरू हो जाएगा।