फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Panipat-Khatima Fourlane: Four-lane bridge will be built on Krishna and Hindon river

कृष्णा और हिंडन नदी पर बनेंगे चार-चार लेन के सेतु

Sat, 26 Dec 2020 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Panipat-Khatima Fourlane: Four-lane bridge will be built on Krishna and Hindon river
इंद्रपाल सिंह पांचाल
विज्ञापन

शामली। पानीपत-शामली, खटीमा फोरलेन पर कृष्णा- हिंडन नदी पर चार लेन के बडे़ सेतु और 13 अंडर पास बनाए जाने का कार्य तेजी से कार्य शुुरू होगा। बनत में नया बाइपास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से गुजर रहे बाइपास पर निर्माण एजेंसी जीआर कंपनी ने अंडरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया है। अगले दो साल में पूरा प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो जाएगा।
जिले में दिल्ली-शामली, सहारनपुर, मेरठ-करनाल, पानीपत-शामली-खटीमा और दिल्ली- देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस हाईवे प्रस्तावित है। दिल्ली- शामली सहारनपुर का दस किमी लंबाई का बाईपास, मेरठ-करनाल फोरलेन का बाइपास और पानीपत-खटीमा फोरलेन का बनत और बलवा गांव से खंदरावली ऐरटी और कंडेला को जोड़ने वाला नया बाइपास प्रस्तावित है। पानीपत खटीमा फोरलेन पानीपत से लेकर शामली एक चरण और शामली से मुजफ्फरनगर जिले तक जोधपुर की निर्माण एजेेंसी जीआर कंपनी को कार्य सौंपा गया है।
विज्ञापन

फोरलेन का दूसरा चरण शामली के बनत से निर्माणाधीन है। दिल्ली-शामली, सहारनपुर और पानीपत खटीमा के बलवा और कंडेला को जोड़ने वाले बाइपास में मिट्टी कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। पानीपत- खटीमा मार्ग के दूसरे हिस्से में महाराजा सूूरजमल स्कूल के सामने शुरू हुआ बनत बाइपास पश्चिमी दिशा की ओर से होता हुआ बनत में शामली तहसील के सामने मिलेगा। इस बाइपास में मिट्टी डालकर भूमि को समतल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए बाइपास पर निर्माण एजेंसी द्वारा दिल्ली-शामली सहारनपुर मार्ग को जोड़ने वाले ट्रांजिट हास्टल और एसडीएम तहसीलदार समेत कर्मचारियों के आवास भवन के सामने गुजर रहे 3.5 किमी लंबाई के बनत में नए बाइपास पर नाली और अंडरपास का काम शुुरु कर दिया गया है। नाली- सेतु का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
पानीपत खटीमा फोरलेन के निर्माण एजेंसी जोधपुर कीजीआर कंपनी के इंजीनियर ग्रिजेश त्रिपाठी ने बताया कि फोरलेन के दूसरे चरण में शामली से मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय तक बनत में कृष्णा नदी और हिंडन नदी पर चार लेन के बडे़ सेतु बनाए जाएंगे। इसके साथ बनत बाइपास समेत फोरलेन पर 13 अंडरपास बनाए जाएगे। अंडर पास बनाए जाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि अंडर पास 10.30 मीटर चौड़ाई का होगा। दो साल मे पानीपत-खटीमा बाइपास और फोरलेन का कार्य पूरा होजाएगा।

--------
पानीपत खटीमा मार्ग और शामली तहसील को जोड़ते हुए निकलेगा शामली बाइपास
शामली। शामली बाइपास दिल्ली-शामली, सहारनपुर फोरलेन बनत तहसील के पास पानीपत खटीमा फोरलेन से होकर गुजरेगा। बनत तहसील से होकर साईधाम पर दिल्ली- शामली, सहारनपुर मार्ग पर मिलेगा। बनत साईधाम के पास से मेरठ-करनाल फोरलेन का बाइपास शुरु होगा, जो शामली, गोहरनी, मुंडेट कला, बधेव से होता टपराना और सेवापुर और टिटौली के जंगलों से होता फोरलेन को जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed