यूपी: प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, रालोद जिलाध्यक्ष बोले- हर हाल में होगी महापंचायत, किसानों में बढ़ रहा आक्रोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में किसानों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शामली में प्रशासन द्वारा महापंचायत की अनुमति नहीं देने पर रालोद के जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा, पंचायत हर हाल में होकर रहेगी।बताया कि पंचायत के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को पंचायत में आना है। वहीं विभिन्न किसान संगठनों ने महापंचायत में शामिल होने की घोषणा की है। प्रशासन चाहे अनुमति दे या न दे, पंचायत का आयोजन किया जाएगा। उधर, सपा नेता सुधीर पंवार गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचकर भाकियू नेताओं से मिले।
शामली जिले के भैंसवाल गांव में पांच फरवरी को होने वाली किसान पंचायत एतिहासिक होगी। क्षेत्र के सभी किसान इस पंचायत की युद्धस्तर पर तैयारी कर रहे हैं। पंचायत शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगी। जिसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है। किसान पंचायत के प्रोग्राम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। - चौधरी यशवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष, हस्तिनापुर क्षेत्र, रालोद।
बता दें कि गांव भैंसवाल में प्रस्तावित महापंचायत के लिए जिम्मेदार लोगों की कमेटी बनाई गई। पंचायत की व्यवस्थाओं के साथ ही विभिन्न कार्यों का जिम्मा सौंपा गया। महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: जामा मस्जिद में धर्मांतरण कराना चाहता था अमान, पुलिस ने छात्रा को किया बरामद और फिर...
मंगलवार को गांव भैंसवाल के प्राइमरी पाठशाला में हुई बैठक में विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए और पांच फरवरी को होने वाली पंचायत के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। महापंचायत कन्या गुरुकुल मैदान में होगी। सपा नेता सुधीर पंवार ने बताया कि महापंचायत के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत भैंसवाल की सभी 36 बिरादरियां करेंगी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत के संचालन के लिए युवाओं की कमेटी बनाई जाएगी। सभी से आर्थिक सहयोग लिया जाएगा।
पंचायत में बालियान खाप के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ लोगों को उनसे भेंट कर निमंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई है। चौधरी उदयवीर सिंह के पुत्र अजय कुमार भी बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा संजय, समयपाल, मोहम्मद इस्लाम, रणवीर सिंह आदि शामिल हुए। अध्यक्षता चौधरी जयपाल सिंह कादियान और संचालन देवराज पहलवान ने किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/