फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Panchayat protest against remarks on Rakesh Tikait and Jayant

शामली: राकेश टिकैत व जयंत पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर हुई पंचायत

Wed, 16 Feb 2022 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 16 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Panchayat protest against remarks on Rakesh Tikait and Jayant
shamli news - फोटो : अमर उजाला

शामली  में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोशित ग्रामीणों की मंगलवार को ऊन क्षेत्र के पिंडौरा गांव में पंचायत हुई। पुलिस-प्रशासन ने पंचायत टालने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। पंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आपत्तिजनक टिप्पणी पर रोष व्यक्त किया। पंचायत के दौरान ही आपत्तिजनकर टिप्पणी करने वालों ने सोशल मीडिया पर खेद व्यक्त किया। जिसके बाद पंचायत समाप्त हुई।

विज्ञापन


गांव पिंडौरा में चुनाव के दौरान एक यू ट्यूब चैनल पर कुछ व्यक्तियों ने भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर मंगलवार को पिंडौरा गांव में पंचायत बुलाई की थी।
विज्ञापन

 

इसकी भनक प्रशासन को लगी तो अधिकारियों ने पंचायत को टालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। पंचायत में काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वक्ताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्तियों ने अपनी गलती स्वीकार कर सोशल मीडिया पर खेद व्यक्त किया।

पंचायत में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल के पुत्र शौकिंद्र सिंह व मंत्री देवेंद्र सिंह ने दी। साथ ही समाज में भाईचारा बनाने का आह्वान करते हुए मामले को समाप्त करने की अपील की। जिसके बाद पंचायत समाप्त हो गई। इस संबंध में खाप चौधरी के पुत्र शौकिंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने अशोभनीय टिप्पणी की थी। जिससे समाज के लोगों में रोष था।

टिप्पणी करने वाले व्यक्तियों ने अपनी गलती को स्वीकार किया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, इंद्रपाल सिंह ऊन, जगमेहर चेयरमैन, अजय पिंडौरा, बबलू मुंडेट, हरेंद्र प्रधान थांबा अध्यक्ष, रामकुमार गागौर, देवराज पहलवान, भैंसवाल, संजीव राझड़, ऋषि पाल, बल्लू सिंह सांपला मौजूद रहे।

प्रशासन ने ली राहत की सांस
पंचायत की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। उन्हें माहौल खराब होने का डर सता रहा था। जिसके चलते उन्होंने पंचायत को टालने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बात नहीं मानी और पंचायत की। पंचायत के समाप्त होते ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed