फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Panch Kalyanak Pratishtha Maha Mahotsav from today

Shamli News: पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव आज से

Sun, 09 Feb 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 09 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Panch Kalyanak Pratishtha Maha Mahotsav from today
शामली वीवी इंटर कॉलेज पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए तैयार किया पंडाला । संवाद
शामली। श्री 1008 पार्श्वनाथ अतिशय दिगंबर जैन मंदिर कमेटी और सकल जैन समाज की ओर से वीवी इंटर काॅलेज में सोमवार से होने वाले पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग को रंगीन रोशनी ओर स्वागत द्वार से सजाया गया है। पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव जैन मुनि आचार्य सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में आगामी 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। सोमवार को सुबह आदिनाथ, भगवान महावीर, पार्श्वनाथ की प्रतिमा कलश यात्रा निकालकर वीवी इंटर काॅलेज में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में विधि विधान के साथ स्थापित कर दिया जाएगा। इस मौके पर प्रतिष्ठाचार्य हंसमुख राय धरियावद, सह प्रतिष्ठाचार्य संदीप जैन, शरद जैन और कोमलचंद जैन शास्त्री को बुलाया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मयंक कुमार जैन चित्र का अनावरण करेंगे। सुबह छह बजे मंगल अनुष्ठान,व्रतदान विधि, घटयात्रा महोत्सव, भूमि शुद्धि, जिन स्थापना, सुबह 9 बजे, ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन, मंगल कलश स्थापना आचार्य निमंत्रण अतिथि सत्कार प्रवचन सभा मध्याह्न एक बजे होगी। संवाद

शामली  वीवी इंटर कॉलेज पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए तैयार किया  पंडाला ।  संवाद

शामली वीवी इंटर कॉलेज पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए तैयार किया पंडाला । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed