फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Paddy Center commotion , Secretary hoop

धान केंद्र पर हंगामा, सचिव को घेरा

Wed, 21 Oct 2015 01:03 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 21 Oct 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Paddy Center commotion , Secretary hoop
जलालाबाद। साधन सहकारी समिति के धान क्रय केंद्र पर धान खरीद न करने का आरोप लगा किसानों ने जमकर हंगामा काटा और धरना देकर बैठ गए। उन्होंने समिति सचिव को बंधक बनाकर धरना स्थान पर बैठा लिया। घंटो मशक्कत के बाद मजदूरों को बुलाकर केंद्र  चालू कराया। 
विज्ञापन



जलालाबाद क्षेत्र में अंबेहटा याकूबपुर साधन सहकारी समिति पर धान क्रय केंद्र खोला गया है, लेकिन इस केंद्र पर आज तक एक भी दाना धान नहीं खरीदा गया। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कई दर्जनों कार्यकर्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विक्रांत चौधरी और जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए समिति कार्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र पर धान की खरीद न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।  किसानों को समझाने पहुंचे सचिव धर्मपाल सिंह को बंधक बनाकर किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। इस दौरान किसान नेता चौधरी विक्रांत ने आरोप लगाया कि साधन सहकारी समिति के सचिव किसानों का धान खरीद में बहानेबाजी कर टरका देते हैं। जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपना धान औने पौने दामों में बेचने को विवश  हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने समिति के सचिव पर कई गंभीर आरोप लगाए। काफी प्रयास के बाद सचिव ने क्रय केंद्र पर मजदूरों को बुलवाकर खरीद शुरू कराई। धरने में राशिद चौधरी, राजकुमार शर्मा, बेबी रोड, देश बंधु शर्मा, विजय सैनी, नीरज कुमार, विक्रम सिंह, विशाल सैनी, सोमपाल, बाबूराम, वेदपाल, रतन सिंह, प्रवीण सैनी, अरशद खा, जय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed