फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Over 1.4 million Shiva devotees set out from Shamli.

Shamli News: शामली से निकले 14 लाख से अधिक शिवभक्त

Wed, 12 Aug 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 12 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Over 1.4 million Shiva devotees set out from Shamli.
शामली के शिव चौक के पास से जाते शिवभक्त। संवाद
शामली। सावन में इस बार कांवड़ियों ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद के कांवड़ कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम छह बजे तक 14 लाख एक हजार 560 शिवभक्त शामली से होकर गुजर चुके थे। जबकि पिछले साल 13 लाख 13 हजार 431 कांवड़िए शामली से होकर गुजरे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को भी मार्गाें पर शिवभक्तों की भीड़ रही। दोपहर 12 बजे तक 13 लाख 50 हजार, दोपहर दो बजे तक 13 लाख 88 हजार 587, तीन बजे तक 13 लाख 91 हजार 659 और शाम छह बजे तक 14 लाख एक हजार 560 कांवड़ियों के गुजरने का दावा प्रशासन ने किया गया। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि देर रात तक आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


शामली से गुजरने वाले कांवड़ियों का आंकड़ा
30 जुलाई - 1,949
31 जुलाई - 2,118
एक अगस्त - 2,848
दो अगस्त - 10,587
तीन अगस्त - 21,590
चार अगस्त - 26,454
पांच अगस्त - 39,469
छह अगस्त - 47,551
सात अगस्त - 95,108
आठ अगस्त - 1,25,108
नौ अगस्त - 2,59,207
10 अगस्त - 9,53,431
11 अगस्त दोपहर 12 बजे तक - 13,50,000
11 अगस्त दोपहर दो बजे तक - 13,88,587
11 अगस्त दोपहर तीन बजे तक - 13,91,659
11 अगस्त शाम छह बजे तक - 14,01,560
पिछले साल कुल - 13,13,431
इस साल अधिक - 88,129

शामली के शिव चौक के पास से जाते शिवभक्त। संवाद

शामली के शिव चौक के पास से जाते शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed