फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Outstanding performance of Shamli students

प्रतियोगिता में शामली के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Thu, 22 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Outstanding performance of Shamli students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर स्कूल के विद्यार्थियों ने मेरठ में आयोजित प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों की प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन कमला देवी सरस्वती शिशु मंदिर मेरठ में 20 व 21 सितंबर को आयोजित किया गया। इसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर स्थान पाया। प्रतियोगिता में स्कूल के बालक वर्ग के ध्रुव दीक्षित, पार्थ भारद्वाज, एकता जांगिड़ ने अंताक्षरी प्रतियोगिता रामायण की चौपाई ने प्रथम स्थान पाया। गीत प्रतियोगिता में दिव्या, अचल, सिया ने और कला प्रतियोगिता में सुगंध व दृष्टा ने प्रथम स्थान पाया। शिशु वर्ग की अंताक्षरी प्रतियोगिता रामायण की चौपाई में कीर्ति जांगिड़ ,तानिया बंसल, शिवांग जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता में आदित्य, मंगल, हर्ष कुमार, नक्ष कुमार ने, कला प्रतियोगिता में पीयूष चौधरी, गीत प्रतियोगिता में मनन कौशिक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचने पर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बौद्धिक विकास होता है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव, उपाध्यक्ष चंचल गोयल, प्रबंधक गुलशन राय ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सोमदत्त शर्मा, मांगेराम शर्मा, रवींद्र कुमार, शिवकुमार धीमान, सुधीर कुमार, आशीष जैन, रवि गौड़ ,विजेंद्र कुमार, मोहित कुमार, रमा शर्मा, प्रीति शर्मा, सुधा शर्मा, रिचा संगल, लक्ष्मी गर्ग आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 30 व 31 अक्तूबर को जसपुर उधमसिंह नगर में होने वाली दो दिवसीय क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed