फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Outrage at the coarseness of the Guru Granth Sahib

गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर आक्रोश

Fri, 23 Oct 2015 11:35 PM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 23 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Outrage at the coarseness of the Guru Granth Sahib
शामली। जिलेभर के सिख समाज एवं गुरुनानक नाम लेवा संगत के आह्वान पर सिख समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


 ज्ञापन में  पंजाब के कोटक पुरा गांव के बरगाड़ी में गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को सजा देने और बेअदबी  का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे श्रद्धालुओं पर अकारण गोलीबारी कर निर्दोष जान लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला सिख समाज कमेटी और गुरु नानक नाम लेवा संगत के सरदार राजेंद्र सिंह और भाग सिंह के नेतृत्व में सिखों ने कलक्ट्रेट कार्यालय में जुलूस निकाल कर पहुंचे। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम ओपी वर्मा को भेजकर अवगत कराया पंजाब के कोटकपुरा गांव के बरगाड़ी  मे कुछ शरारती तत्वों ने गुरु ग्रंथ  साहिब के पन्ने  फाड़कर गलियों में बिखेरे वाले  कार्य की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा घटना के बाद सिख संगतों ने सड़क पर  शांतिपूर्वक ढंग से नाम जपते धरना देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी थी। शांतिपूर्वक ढंग से चल रहे धरना प्रदर्शन पर पंजाब पुलिस द्वारा अपने कर्तव्य का निर्वाह नहीं किया।


 संविधान और कानून की धज्जियां उड़ाते हुए धरने पर बैठे लोगों पर निर्दोष लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसमें दो नौजवान मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। वक्ताओं ने गुरू ग्रंथ साहिब बेअदबी करने , गोली कांड की सीबीआई जांच कराने और दोषियों अधिकारियों को बरखास्त करने की मांग की। इसमें सेवा सिंह, निशान सिंह, कश्मीर सिंह, भाग सिंह, संतोख सिंह, अंग्रेज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed