फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   outer me khadi rahi maalgadi

आउटर पर खड़ी रही मालगाड़ी,  शहर में लगा जाम 

Thu, 07 Mar 2019 11:56 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Thu, 07 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
outer me khadi rahi maalgadi
file - फोटो : amarujala
दिल्ली से आ रही मालगाड़ी के लिए शहर का बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक बंद नहीं हो पाया। रेलवे फाटक बंद न होने से  मालगाड़ी को सिगनल आउटर पर आधे घंटे रोकनी पड़ गई। आनन- फानन में बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक बंद कराने के  लिए आरपीएफ को बुलाना पड़ा। इस बीच शहर के दोनों रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति बन गई। रेलवे फाटक बंद न होने का कारण अफसर ज्यादा ट्रैफिक होने का दावा बता रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मेरठ- करनाल फोरलेन पर आए दिन जाम लगने से शहर के लोग परेशान हैं। ज्यादा ट्रैफिक  होने के कारण आए दिन बुुढ़ाना रोड रेलवे फाटक बंद नहीं हो पाता है। आए दिन पैसेंजर ट्रेन सिगनल आउटर पर खड़ी हो जाती है। बृहस्पतिवार को दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली की ओर से मालगाड़ी शामली आ रही थी। मालगाड़ी की सूचना पर शामली का मोहल्ला धीमानपुरा  रेलवे फाटक बंद हो पाया, मगर शहर के बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक का बैरियर  बंद नहीं हो पाया है। रेलवे फाटक बंद न होने से  मालगाड़ी को सिगनल आउटर पर रोकना पड़ा। बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक बंद कराने के लिए शामली रेलवे स्टेशन से आरपीएफ के जवानों को बुलाया गया। बुढाना रोड रेलवे फाटक का ट्रैफिक निकालकर  रेलवे फाटक बंद कराकर मालगाड़ी को शामली रेलवे स्टेशन  पर लाया गया। आधा घंटे तक शहर के मोहल्ला धीमानपुरा  रेलवे फाटक ज्यादा समय बंद से दोनों ओर जाम लग गया। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की  लाइनें लग गई। आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिगनल विभाग के जेई अमित कुमार कहना है कि सिगनल बैरियर में कोई खराबी नही थी, मेरठ-करनाल मार्ग पर स्थित  वाहनों का ज्यादा ट्रैफिक आने के कारण रेलवे फाटक बंद नही हुआ था। बुधवार को मेरठ-करनाल मार्ग पर बुढ़ाना रोड फाटक पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण हरिद्वार पैसेंजर को आउटर पर रोकना पड़ा था। रेलवे फाटक पर टाइमर लगने के कारण रेलवे फाटक बंद हो जाते हैं। ट्रेन गुुजरने के बाद रेलवे फाटक खुलते हैं। धीमानपुरा रेलवे फाटक पर इसी प्रकार जाम लग जाता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed