{"_id":"5f889d018ebc3e9bd760c725","slug":"outbreak-of-viral-fever-rising-in-the-changing-season-shamli-news-mrt506367838","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में बढ़ रहा वायरल बुखार का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम में बढ़ रहा वायरल बुखार का प्रकोप
विज्ञापन

शामली। बदलते मौसम में वायरल बुुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। सरकारी और निजी अस्पताल में बुखार के मरीज रोज सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम में बदलाव चल रहा है। दिन में गरम और रात में ठंड से लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। इस मौसम का शरीर पर प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है। सरकारी और निजी अस्पताल में वायरल बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले बुखार के मरीजों की संख्या कम है। इस साल में सितंबर तक मलेरिया के भी 22 केस मिले हैं। निजी अस्पतालों में डेंगू बुखार के केस भी आ रहे हैं। निजी चिकित्सक डा. वेदभानू मलिक का कहना है कि वायरल के साथ एक-दो केस डेंगू का भी आ रहा है। पिछले करीब एक माह में 20 से अधिक केस डेंगू के मिल चुके हैं। बुखार के साथ नजला, जुकाम और खांसी के मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार के साथ नजला, जुकाम, खांसी के केस भी आ रहे हैं।
मेरठ भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार
शामली। निजी अस्पतालों में डेंगू के केस सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने पिछले सप्ताह नौ सैंपल लेकर मेरठ मेडिकल में जांच के लिए भेजे हैं। निजी अस्पताल के तीन और सरकारी अस्पताल से छह सैंपल लेकर मेरठ मेडिकल में जांच को भेजे गए थे। जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय कुमार ने बताया कि डेंगू बुखार की पुष्टि के लिए नौ सैंपल मेरठ मेडिकल में जांच को भेजे गए है, जिनकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
पांच साल में डेंगू व मलेरिया के केस की स्थिति
वर्ष - मलेरिया - डेंगू
2016- 510 - 10
2017- 268 - 5
2018- 143- 14
2019 - 97 - 8
2020 (अब तक)- 22 - 0
बचाव
सुबह-शाम मौसम के अनुसार कपड़े पहनें।
दिन में पसीना आने पर एकदम ठंडा पानी न पीयें।
पसीना सुखाकर ही हाथ-पैर मुंह को पानी से धोएं।
सर्दी जुुकाम होने पर गुनगुना पानी पीएं।
हरी पत्तेदार सब्जी का ज्यादा सेवन करें।
रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहने।
घर में या आसपास साफ पानी का जमाव न होने दें।
सप्ताह में कूलर को सारा पानी को निकालकर सुखाएं।
पानी को ढककर रखे और साफ-सफाई रखे
बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
कोट
मौसम बदल रहा है। बदलते मौसम में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। जिले में अभी तक डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार आदि का कोई केस सामने नहीं आया है। वेक्टर जनित संक्रामक रोगों की रोकथाम और जागरूकता के लिए अक्तूबर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह चलाया जा रहा है।
- डा. सफल कुमार, सीएमएस।