फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Outbreak of fever spreads in Gangeru, many vulnerable

गंगेरू में बुखार का प्रकोप फैला, कई चपेट में

Thu, 05 Dec 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of fever spreads in Gangeru, many vulnerable
कांधला। क्षेत्र के गांव गंगेरू में बुखार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर गांव में कैंप लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गंगेरू में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव के जगह-जगह गंदगी होने के कारण मच्छरों की तादाद लगातार बढ़ रही है। जहरीले मच्छर ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे है। इसके चलते गांव में डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गांव निवासी महेश की पत्नी बबीता, पुत्र वीशू व गांव निवासी भूरा और प्रदीप आदि को बुखार ने अपनी चपेट में ले रखा है। बुखार पीड़ित प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार करा रहे है। परिवार के लोगों को आशंका है कि गांव में डेंगू बुखार अपना प्रकोप फैला रहा है। करीब एक माह पहले बुखार से पीड़ित गांव में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। परिजनों ने डेंगू बुखार से मौत होना बताया था। आरोप है कि शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश सिंह को पत्र भेजकर गांव में कैंप लगाए जाने की मांग की है। राजकीय अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा का कहना है कि गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और मरीजों को दवा वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed