{"_id":"5f68f2c98ebc3ee8e56a15e9","slug":"organizations-took-to-the-streets-commotion-demonstrations-shamli-news-mrt5024660151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर उतरे संगठन, हंगामा-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर उतरे संगठन, हंगामा-प्रदर्शन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते वक्ता।
- फोटो : SHAMLI
शामली। कृषि विधेयकों और किसान समस्याओं के विरोध में सोमवार को कई संगठन सड़कों पर उतर आए। भाकियू, छात्र रालोद, आम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। सपाइयों ने भी विभिन्न मांगों को लेकर जिला और तहसील स्तर पर ज्ञापन दिए। प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट में ट्रैक्टर-ट्रालियों से पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेसियों ने भी ऊन तहसील में विधेयक के विरोध में ज्ञापन दिया।
कलक्ट्रेट में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, जमकर की नारेबाजी
शामली। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह और प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार आदि के संयुक्त नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्राली से कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। भाकियू नेताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप सिंह को सौंपा
ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने कृषक कीमत आश्वासन एवं कृषि सेवा पर करार अध्यादेश, कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य संवर्धन और सरलीकरण अध्यादेेश, आवश्यक वस्तु अधिनियम संशोधन अध्यादेेश को कृषि और किसान विरोधी बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की। न्यूनतम समर्थन मूल्य को सभी फल, सब्जी पर लागू करते हुए कानून बनाने की मांग की। बाबा सूरजमल की अध्यक्षता में धरना दिया गया। प्रदेश महासचिव जावेद तोमर, जिला उपाध्यक्ष संजीव राठी, गयूर हसन, नगर अध्यक्ष योगेंद्र पंवार, दीपक शर्मा, तालिब चौधरी, अजीत निर्वाल, अमरदीप बालियान, तसव्वर अली, जाहिद हसन आदि रहे।
विज्ञापन
----------
किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाए
शामली। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि संबंधी विधेयकों के खिलाफ छात्र सभा के प्रदेश महासचिव विशाल चौधरी के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्राली से कलक्ट्रेट पहुंचे। रालोद मुखिया अजित सिंह और जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए डीएम कोर्ट के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कांट्रेक्ट फार्मिंग का विरोध किया। किसानों को एमएसपी की गारंटी दिए जाने की मांग की है। मौके पर में पंकज सरोहा, सचिन सरोहा, देवराज पहलवान, डाक्टर जितेंद्र कुमार, सौरव पंवार, सतेंद्र मलिक, सत्यवीर मलिक, राजन जावला, पवन कुमार जावला, सहदेव आदि मौजूद रहे।
-----------
कृषि विरोधी हैं विधेयक, वापस लिए जाएं
शामली। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि, व्यापार संबंधी विधेयकों के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पैदल कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि कृषि अध्यादेश पारित करके कृषि पर निर्भर लोगों को पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने का काम किया गया है। इस बिल के लागू होने से गेहूं, धान और गन्ने का समर्थन मूल्य खत्म हो जाएगा। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी बिल वापस लेने की मांग की है। किसान विरोधी बिल वापस न लिए जाने पर किसान सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पहलवान, संजीव श्योरान, विनोद वालिया, योगेश कुमार, ओमपाल कश्यप, बबलू कश्यप, वीरपाल उपाध्याय, सचिन मलिक, राजीव कुमार, सतेंद्र कुमार, शोभित कश्यप आदि मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन सपा कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह मलिक।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI

प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते सपा कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI

कैराना एसडीएम को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI