फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Opposition of team reached to seize streets in Khail locality

खैल मोहल्ले में गलियां सीज करने पहुंची टीम का विरोध

Wed, 10 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Opposition of team reached to seize streets in Khail locality
खैल मोहल्ले में गलियां सीज करने पहुंची टीम का विरोध
विज्ञापन

शामली। कस्बा कांधला में कोरोना पॉजिटिव का नया केस आने पर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव युवकों के मोहल्ला खैल की दो गलियों को सीज किया। सीज करने गई पालिका टीम का महिलाओं ने विरोध करते हुए गली में धरने पर बैठ गई। बाद में समझाने पर महिलाएं मान गईं।

बुधवार को कस्बा कांधला के मोहल्ला माजरा में कोरोना पॉजिटिव युवक मिला है। इसके बाद प्रशासन ने पूर्व एहतियात के तौर पर पूर्व में हॉटस्पॉट बनाए गए मोहल्ला खैल की दो गलियों को सीज कराने का निर्णय लिया। खैल मोहल्ला में महाराष्ट्र से लौटे दो युवक 23 मई को कोरोना संक्रमित मिले थे, जो ठीक होकर कई दिन पहले घर जा चुके हैं। इसके बाद मोहल्ला खैल को हॉटस्पॉट से मुक्त कर गलियों से बेरिकेडिंग हटा ली गई थी। शाम को पालिका की टीम मोहल्ला खैल में गली सीज करने पहुंची तो वहां महिलाओं ने सीज करने का विरोध कर दिया और गली में ही धरना देकर बैठ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर गली को सीज कराया। इस मामले में पालिका के ईओ राजबली यादव ने बताया कि हॉट स्पॉट क्षेत्र को नियमानुसार सील किया गया था, लेकिन किसी पूर्व में किसी वजह से खोल दिया गया था, अब फिर से वहां हॉटस्पॉट कर सीलिंग की कार्रवाई की गई तो दो चार महिलाएं विरोध कर रही थी उन्हें समझा दिया गया है। अब कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed