फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Opening police station will give women quick justice: DIG

थाना खुलने से महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय: डीआईजी

Tue, 16 Jul 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Opening police station will give women quick justice: DIG
शामली महिला थाने पर फीता काटकर उद्वघाटन डीआईजी - फोटो : SHAMLI
शामली। सहारनपुर रेंज के डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने जनपद मुख्यालय पर खोले गए महिला थाने का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि थाना खुलने से महिला संबंधी केस सीधे दर्ज होंगे और उन्हें त्वरित गति से न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

मंगलवार शाम डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने शहर कोतवाली के बराबर में खोले गए महिला थाने का फीता काटकर उदघाटन किया। उन्होंने फायर स्टेशन के सौंदर्यकरण का भी लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने महिला थाने का कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, हवालात आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में महिलाओं की सुरक्षा है। इसके तहत बालिका सुरक्षा जागरूकता माह, एंटी रोमियो स्कवाड समेत सभी संबंधित प्लेटफार्म सक्रिय किए गए हैं। इसी माह में महिला थानेे का उद्घाटन हुआ, यह भी महिला सुरक्षा की दिशा में बढ़ता हुआ एक और कदम है। उन्होंने कहा कि जनपद में साइबर थाना और पुलिस की कई अन्य यूनिट खोली जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला थाने की जरूरत इसलिए पड़ती है कि जब कोई महिला शिकायत लेकर पहुंचती है तो उसकी प्राथमिकता महिला थाना होती है। उसका मानना होता है कि वहां पर महिला अधिकारी होने के कारण वह अपनी समस्या खुलकर बता सकेगी। जनपद का यह महिला थाना सीसीटीएनएस से जुड़ गया है, जिससे महिला संबंधी केस सीधे दर्ज होंगे और उनका पर्यवेक्षण कर जल्द न्याय मिलने में मदद होगी। उन्होंने कहा कि नए थाने खुलने का लाभ यह होता है कि नए पद सृजित होंगे और पुलिस बल की संख्या बढ़ेेगी, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों से जनता से अच्छा व्यवहार करने और छोटी-छोटी समस्याओं को गंभीरता से लेकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी अजय कुमार, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ सिटी विनय गौतम, महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी, कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर, आदर्श मंडी एसओ कर्मवीर सिंह, सीएफओ दीपक कुमार, एफएसएसओ अजीज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed