फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Open new bank branches in rural areas

ग्रामीण अंचल में नई बैंक शाखाएं खोलें

Wed, 20 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 20 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Open new bank branches in rural areas
शामली। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत विशाल मेगा मुद्रा कैंप में सौ लाभार्थियों को 90 लाख की राशि के लिए ऋण स्वीकृति पत्र एवं मुद्रा कार्ड प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि संासद कैराना हुकुम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को हनुमान धाम पर पूर्वाह्न ग्यारह बजे महाराजा अग्रसेन बारातघर भवन में विशाल मेगा मुद्रा ऋण कैंप आयोजित किया गया। जिले के सभी बैंकों के द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। कैराना भाजपा सांसद हुकुम सिंह, सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। जिला अग्रणीय बैंक प्रबंधक जीडी बत्रा ने सभी बैंकों को जनपद के सभी वार्डों एवं गांवों की सूची आवंटित की गई। सौ मुद्रा ऋण लाभार्थियों को 90 लाख की राशि के ऋण स्वीकृति पत्र एवं मुद्रा कार्ड प्रदान किए गए।
विज्ञापन


हुकुम सिंह ने बताया कि आज के समय में प्रधानमंत्री जनधन योजना के 19 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। उन्होंने बैंकर्स से अनुरोध किया कि ग्रामीण अंचल में नई बैंक शाखाएं खोली जाएं। विकास प्रबंधक नाबार्ड शैलेंद्र पड़ियार, वाईपीएस पंवार ने बैंकिंग संबधित विषयों जीवन बीमा योजना, पेंशन योजना, जनधन योजना, मुद्रा ऋण एवं फसली बीमा के बारे में जानकारी दी। एटीएम के परिचालन में सावधानी बरतने हेतु दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएनबी द्वारा ग्रामीण अंचल से आए किसानों को 50 लाख के कृषि ऋण एवं स्वीकृति पत्र सौंपे गए। कृषि ऋण योजनाओं की पूरी जानकारी के साथ बैंक की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया। शिविर में सीडीओ विनोद कुमार सिंह, शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।  संचालन एफएलसी वाई पीएस पंवार ने किया। शिविर में बैंकों के स्टाल के माध्यम से 400 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed