फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Only 26 percent of adolescents got vaccinated

किशोरों में 26 प्रतिशत ही हुआ टीकाकरण

Fri, 14 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Only 26 percent of adolescents got vaccinated
शामली श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में टीका लगवाने के लिए छात्रों की लगी लाइन। - फोटो : SHAMLI
किशोरों में 26 प्रतिशत ही हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

शामली। जिले में 15 से 18 साल के किशोरों को टीकाकरण गति नहीं पकड़ रहा है। शासन ने 15 जनवरी तक किशोरों को शत प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जिले में अभी तक लगभग 26 प्रतिशत ही टीकाकरण हुआ है। जिले में 95,970 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कोरोना की तीसरी लहर के चलते शासन ने तीन जनवरी से 15 तक 18 साल तक के किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाने के अभियान की शुरूआत की थी। 15 जनवरी तक टीकाकरण शत प्रतिशत करने के निर्देश हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 95,970 किशोरों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्कूल-कॉलेजों में भी टीकाकरण बूथ बनाए गए हैं। स्कूलों के सहयोग से अवकाश में किशोर उम्र के विद्यार्थियों को घर से बुलाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। इन्हें मिलाकर जिले में रोजाना करीब 30 बूथों पर किशोरों को टीके लगाए जा रहे हैं, इसके बाद भी टीकाकरण में अपेक्षित गति नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को सहारनपुर मंडल के आयुक्त लोकेश एम ने कलक्ट्रेट में बैठक लेकर टीकाकरण की धीमी गति पर नाराजगी जताई थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार तक जिले में 25,404 किशोरों को टीकाकरण हुआ है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 26.47 प्रतिशत है। अब स्वास्थ्य विभाग के पास दो दिन बचे हैं, जिसमें लक्ष्य पूरा करना चुनौती बना हुआ है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर का कहना है कि किशोरों को टीकाकरण शत प्रतिशत कराने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि 15, 16 जनवरी को सभी ब्लॉकों में 15 से 18 साल के किशोरों को टीकाकरण के लिए विशेष मेगा कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगेंगे मेगा कैंप
शामली ब्लॉक : गुरुद्वारा शामली, हनुमान धाम, मदरसा दिल्ली रोड, रेलवे स्टेशन, गुलजारी वाला मंदिर कैराना रोड, प्राइमरी स्कूल गऊशाला रोड।
ऊन ब्लॉक : सीएचसी झिंझाना, नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता, नगर पंचायत ऊन, प्राइमरी स्कूल चौसाना, पुलिस चौकी के पास, मदरसा केरटू।
कांधला ब्लॉक : सीएचसी कांधला, प्राइमरी स्कूल नंबर एक गंगेरू, प्राइमरी स्कूल नंबर एक लिसाढ़, प्राइमरी स्कूल नंबर एक जसाला, नगर पंचायत एलम।
थानाभवन ब्लॉक : शाहविलायत ईदगाह के पास, नगर पंचायत जलालाबाद, हरिजन चौपाल बाबरी, पंचायत घर गढ़ी अब्दुल्ला, प्राइमरी स्कूल हिरनवाड़ा, सीएचसी थानाभवन।
कुड़ाना ब्लॉक : नगर पंचायत बनत, उप केंद्र भैंसवाल, उपकेंद्र खेड़ीकरमू, पीएचसी सिलावर, उप केंद्र सिक्का, उप केंद्र हाथी करौंदा।
कैराना ब्लॉक : सीएचसी कैराना, प्राइमरी स्कूल मलकपुर, प्राइमरी स्कूल तितरवाड़ा, कन्या पाठशाला पावटीकलां, स्वास्थ्य उप केंद्र बुच्चाखेड़ी।

शामली श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में टीका लगवाती छात्राएं।

शामली श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में टीका लगवाती छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed