फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Online class starts at IGNOU Learning Center

’इग्नू अध्ययन केंद्र पर ऑनलाइन क्लास शुरू

Thu, 11 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Online class starts at IGNOU Learning Center
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना के इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र पर छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। बृहस्पतिवार से महाविद्यालय में पर्यावरण अध्ययन कोर्स की ऑनलाइन क्लास का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

पर्यावरण अध्ययन के सर्टिफिकेट कोर्स की ऑनलाइन कक्षा का शुभारंभ कराते हुए संरक्षक एवं प्राचार्य डॉक्टर चमन लाल ने बताया कि ग्रामीण अंचल के छात्र छात्राओं के लिए रोजगार परक कोर्स इग्नू अध्ययन केंद्र संचालित हैं। अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि केंद्र पर पर्यावरणीय अध्ययन तथा अंग्रेजी में शिक्षण के सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं। कई अन्य रोजगार परक डिग्री और डिप्लोमा कोर्स के लिए अगले सत्र में संभावनाएं हैं। नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। पर्यावरणीय अध्ययन पर बृहस्पतिवार के व्याख्यान में विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब संयोजक डॉक्टर राकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को रूटीन व्याख्यान के अतिरिक्त वर्तमान परिवेश में पर्यावरण अध्ययन की उपयोगिता से अवगत कराया। कक्षाओं के आयोजन की व्यवस्था में अभिषेक का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed