{"_id":"632ca595382d1423a355fcb9","slug":"one-third-of-the-students-applied-for-the-scholarship-scheme-shamli-news-mrt6063170143","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति योजना के लिए एक तिहाई विद्यार्थियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति योजना के लिए एक तिहाई विद्यार्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बचे हैं सिर्फ दो दिन
- परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक प्रति माह मिलेगी एक हजार रुपये छात्रवृत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2023-24 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में दो दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक एक तिहाई विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। जिले में शासन से परिषदीय विद्यालयों को सात सौ विद्यार्थियों के आवेदन पत्र भरवाने का लक्ष्य दिया था, उसके मुकाबले अभी तक 185 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। यहीं हाल माध्यमिक विद्यालयों का है।
शासन की तरफ से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए 29 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है। इस योजना में बेसिक, माध्यमिक और राजकीय कॉलेजों में कक्षा आठ में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख 50 हजार रुपये तक होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र, नवीनतम फोटो और तहसीलदार द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र भी अपलोड किया जाना है। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को शासन की तरफ से कक्षा नौ से 12 तक प्रति माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों के लिए शासन ने 700 विद्यार्थियों का लक्ष्य दिया है, लेकिन अभी तक लगभग 185 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। जबकि दो दिन ही आवेदन करने के बचे हैं। माध्यमिक विद्यालयों में भी करीब 200 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इस तरह से देखा जाए तो अभी तक एक तिहाई विद्यार्थियों ने ही योजना के लिए आवेदन किया है। बेसिक शिक्षा की नोडल अधिकारी उपमा शर्मा ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा आवेदन भरवाने के लिए प्रचार-प्रसार कर विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों के आवेदन पत्र भरवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वीवी इंटर कॉलेज को बनाया परीक्षा केंद्र
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2023-24 की परीक्षा के लिए जिले में वीवी इंटर कालेज शामली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, हालांकि अभी परीक्षा की तारीख तय नहीं है। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर दिया गया है और परीक्षा प्रभारी वीवी इंटर कॉलेज शामली के सहायक अध्यापक कुलदीप पंवार को नियुक्त किया गया है।