फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One person died in the collision of two bikes

दो बाइकों की भिड़ंत में 50 वर्षीय बाइक सवार की मौत

Thu, 13 Oct 2022 09:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
One person died in the collision of two bikes
दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

शामली, कैराना। शामली रोड पर मन्ना माजरा के पास दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे शामली रोड पर मन्ना माजरा से पहले ही डिवाइडर कट पर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिससे कैराना से कंडेला फैक्टरी पर काम की तलाश में जा रहा मोहल्ला आलकलां निवासी उजैर, अनस व आकाश तथा दूसरी बाइक सवार बाबरी निवासी नईम (50) व उसकी पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल उजैर, अनस व आकाश को कैराना सीएचसी पहुंचाया। जहां उजैर के सिर में गंभीर चोट के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने घायल नईम व उसकी पत्नी को शामली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। नईम के सिर में गंभीर चोट के कारण उसे भी मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। मुजफ्फरनगर में डॉक्टरों ने नईम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नईम के शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

--
हेलमेट होता तो बच सकती भी नईम की जान
कैराना। शामली रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार बाबरी निवासी नईम की मौत हो गई। बाइक चला रहे नईम व दूसरी बाइक चला रहे उजैर दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहन रखा था। जिस कारण दोनों के ही सिर में गंभीर चोट आई। सिर की चोट के कारण नईम की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना था कि अगर नईम ने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed