फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One million ransom demanded for kidnapping a young man

युवक का अपहरण कर मांगी दस लाख की फिरौती

Sun, 15 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
One million ransom demanded for kidnapping a young man
थानाभवन। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली के चार युवकों के खिलाफ युवक के अपहरण और विरोध करने पर युवक के माता, पिता और भाई के साथ मारपीट करने के मामले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नबीपुरा निवासी साहिरा ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा गुलबहार दिल्ली के तुर्कमान गेट चांदनी चौक पर दुकान करता था। पिछले कुछ समय से उसका बेटा घर पर ही रह रहा था। 25 अक्तूबर को दिल्ली के तुर्कमान गेट निवासी हाऊन, फैसल, अख्तर और नासिर उनके घर आए और गुलबहार को अपने जिम में पार्टनर बनाने की बात कहते हुए उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद से उनका बेटा लापता है। बताया कि कुछ दिन बाद जब उन्होंने चारों युवकों को फोन कर गुलबहार से बात कराने को कहा कि तो उक्त लोगों ने कहा कि वह अभी बाहर है। बाद में बात करा देंगे। 10 नवंबर को उक्त चारों युवक उनके घर आए और कहा कि उन्होंने गुलबहार को अगवा कर लिया है, उसेे छुड़ाने के लिए दस लाख रुपये देने होंगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की, साथ ही बीच बचाव करने पर उसके पति और दूसरे बेटे को भी मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों ने अस्पताल में मेडिकल कराकर थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद शीघ्र सही तथ्यों के आधार पर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed