फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One gets freedom from sins by visiting saints: Swami Ramdev

संतों के दर्शन करके पापों से मिलती है मुक्ति : स्वामी रामदेव

Thu, 05 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
One gets freedom from sins by visiting saints: Swami Ramdev
थानाभवन आश्रम पंचतीर्थी में आयोजित गुरुजन श्रद्धांजलि समारोह में शामिल पूर्व गन्ना मंत्री सुर? - फोटो : SHAMLI
थानाभवन। आश्रम पंचतीर्थी में बृहस्पतिवार को गुरुजन श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। आश्रम पंचतीर्थी के प्रांगण में बाबा हीरा दास की 107वीं और स्वामी हरिदेव महाराज की 16वीं पुण्यतिथि पर महंत स्वामी रामदेव ने कहा भगवान की कृपा से सत्संग मिलता है। संतों के दर्शन करके पापों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसे हमें रामचरितमानस में भी बताया कि प्रभु श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। सेवा करने से मनुष्य का अहंकार अभिमान नष्ट हो जाता है। यह जरूरी नहीं कि मंदिर में आकर भगवान की सेवा करो, गरीब लोगों की और माता-पिता की सेवा ही भगवान की सच्ची सेवा है, जिससे भगवान अति प्रसन्न होते हैं। मुख्य अतिथि पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि वह अपना सौभाग्य मानते हैं कि वह ऐसी कस्बे में पैदा हुए हैं, जो संतों की तपस्थली रही है। हमारे संत महात्माओं ने हमारे कल्याण के लिए जो भी हमें रास्ते बताए हैं, हमें उनका अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे अनुयायियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। तीन दिन से चले आ रहे धार्मिक आयोजन का समापन हो गया।
विज्ञापन

समापन से पहले सुबह आश्रम में यज्ञ किया गया। दोपहर को प्रवचन और सत्संग व श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, नगर पंचायत ईओ मेघा गुप्ता, समाजसेवी अनमोल गर्ग सहित स्वामी अमरदेव ट्रस्ट व स्वामी मंदिर सेवा समिति का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed