फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One friend's funeral took place and the other's meaning arose.

एक दोस्त का उठा जनाजा तो दूसरे की अर्थी

Sun, 05 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
One friend's funeral took place and the other's meaning arose.
कैराना (शामली)। नानौता में शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत बाद रविवार सुबह दोनों के शव कैराना लाए गए, तो कस्बा रो उठा। पहले एक दोस्त का जनाजा उठा तो कुछ देर बाद दूसरे दोस्त की अर्थी उठी। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले के नानौता में शनिवार को सड़क हादसे में विनोद चौहान के भतीजे सागर और उसके दोस्त सुहेब की मौत हो गई थी। रात में ही सहारनपुर में पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह तीन बजे एक ही एंबुलेंस से दोनो के शव कैराना लाए गए। जिन्हें देखते ही परिजन बिलख बिलख कर रो पड़े। दोनों दोस्तों के आवास एक ही मोहल्ले में हैं। सुहेल दो बहनों और दो भाइयो में सबसे बड़ा था। उसके पिता इकबाल एक किसान हैं। सागर चौहान की एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटा भाई है। सागर के पिता रमेश भी खेती करते है। इस हादसे से दोनों ही परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। सुहेब की बहनें व मां रोते हुए बार-बार बेहोश हो रही थी। यही हाल सागर की बहन व मां का भी था।
विज्ञापन

रविवार सुबह छह बजे सुहेब का जनाजा उठा। जिसमें हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के सैकड़ों लोग मौजूद थे। टीचर कॉलोनी के पास कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में शव को सपुर्द-ए-खाक कर दिया। इसके कुछ देर बाद सुबह सात बजे सागर चौहान की अंतिम यात्रा में भी हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे। अलीपुर रोड स्थित उनके खेत पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों ही दोस्तों का एक फोटो जिसमें दोनों साथ खड़े हंसते नजर आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

कैराना सागर चौहान और सुहेब का फाइल फोटो।

कैराना सागर चौहान और सुहेब का फाइल फोटो।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed