फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One arrested in the attack on the investigation team, the personnel including his wife absconded

जांच टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में एक गिरफ्तार, भेजा जेल

Fri, 18 Nov 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
One arrested in the attack on the investigation team, the personnel including his wife absconded
शामल्री कांधला। निलंबित कर्मचारी की जांच करने पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। निलंबित कर्मचारी और उसकी पत्नी फरार हैं।
विज्ञापन

पशुपाल विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गांव गढ़ी निवासी देवराज सिंह को करीब आठ माह पूर्व ग्रामीणों की शिकायत पर निलंबित कर दिया था। बुधवार को पशुपालन विभाग के डॉ. सुनील दत्त और डॉ. सुबोध कुमार गोयल कार चालक रवि सैनी के साथ जांच करने गंगेरू के पशु चिकित्सालय पहुंचे थे। आरोप है कि देवराज ने अपने साथी कृष्ण पाल उर्फ काला निवासी गांव खेड़ा कुर्तान और अपनी पत्नी सोनिया के साथ मिलकर चिकित्सकों की टीम को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। एक मोबाइल को भी जला दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सकों की टीम को बंधन मुक्त कराया था। चिकित्सकों की टीम ने अपना मेडिकल कराने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़ित चिकित्सकों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए कृष्णपाल उर्फ काला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि चिकित्सकों की टीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। शीघ्र ही फरार निलंबित कर्मचारी और उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed