फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One and a half lakh saplings will be planted in the block area

ब्लॉक क्षेत्र में लगाए जाएंगे सवा लाख पौधे

Fri, 01 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh saplings will be planted in the block area
5 से 7 जुलाई तक चलेगा पौधरोपण अभियान
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। ब्लॉक क्षेत्र में पांच से सात जुलाई तक पौधरोपण अभियान चलाकर करीब सवा लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वन विभाग की ओर से निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।
कैराना ब्लॉक क्षेत्र के चारागाहों, तालाबों, स्कूल कॉलेजों व अन्य ग्राम समाज की भूमि पर करीब सवा लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पौधरोपण अभियान 5 से 7 जुलाई तक चलाया जाएगा। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने बताया कि वन विभाग की ओर से बीबीपुर हटिया स्थित सरकारी नर्सरी से उनको सभी पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें आम, अमरूद, जामुन, सागौन, नीम, बरगद व पीपल आदि छायादार व फलदार पौधे शामिल हैं। पौधरोपण अभियान में सभी ग्राम प्रधानों, सचिवों, बीडीसी सदस्यों व जागरूक लोगों का सहयोग लेकर मनरेगा के तहत पौधरोपण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से गाइडलाइन जारी की गई है। उसके तहत मिट्टी और जलवायु को प्रमुखता से लिया गया है। क्षेत्र की मिट्टी किस पौधे के लिए उपयोगी है, इसको प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है। जो भी पौधे लगाए जाएंगे वें अच्छे और सुरक्षित हों। इसके लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व में लगाए गए पौधे धरती पर नहीं
पूर्व में लगाए गए ज्यादातर तो पौधे धरती पर नहीं हैं। लक्ष्य पूर्ति कर वन विभाग आंकड़ेबाजी तक सीमित है।
आमतौर पर वन विभाग लंबे चौड़े आंकड़े पौधरोपण को लेकर जारी करता है। पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने के लिए गुणवत्ता की अनदेखी की जाती है। जिसके चलते कम संख्या में पौधे तैयार हो पाते हैं। वहीं, 80 फीसदी से ज्यादा पौधे या तो सूख जाते हैं या फिर नष्ट हो जाते हैं। इस वर्ष पौधों के रखरखाव को लेकर एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। यही वजह है कि प्रदेश सरकार ने इस बार पौधारोपण में उनके रखरखाव में नियमों का पालन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed