{"_id":"6240a206775062315766cd63","slug":"one-accused-of-robbery-arrested-accomplice-absconding-shamli-news-mrt5820832195","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट करने का एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट करने का एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले बाइक सवार से लिफ्ट लेकर लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल और बाइक बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है।
शहर के मोहल्ला विवेक विहार निवासी अंशुल कुमार तीन दिन पहले 24 मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे मोहल्ला धीमानपुरा में दुकान पर सामान लेने आया था। उसी समय दुकान से निकलकर आए तीन युवक उसके पास पहुंचे। उससे एक युवक को सिसौली बस अड्डे तक लिफ्ट देने के लिए कहा। एक युवक उसकी बाइक पर पीछे बैठ लिया, जबकि दो अपनी बाइक से उसके पीछे चल दिए। सिसौली अड्डे पर पहुंचकर उन युवकों ने उसे रोक लिया और धमकाकर महंगा मोबाइल और तीन हजार रुपये लूट लिए थे।
रविवार को एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस, स्वॉट टीम और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। इस घटना में शामिल एक आरोपी राहुल तोमर निवासी गांव बावली मोल्हू पट्टी थाना बड़ौत जिला बागपत हाल निवासी ननिहाल गांव आदमपुर थाना बाबरी जिला शामली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि लूट की घटना में उसका साथी दिव्यांश उर्फ दीपू निवासी गांव आदमपुर भी साथ था। मोबाइल को उसने अपने पास रख लिया था, जबकि लूटे गए रुपये दीपू ने अपने पास रख लिए थे।