{"_id":"62683baf9d86f01a4943d1d5","slug":"on-the-first-day-13-students-took-the-exam-at-two-centers-shamli-news-mrt586182595","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई टर्म टू परीक्षा: पहले दिन दो केंद्रों पर 13 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई टर्म टू परीक्षा: पहले दिन दो केंद्रों पर 13 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सीबीएसई की टर्म टू की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन दो केंद्रों पर 10वीं की पेंटिंग की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई और कोविड गाइड लाइन का पालन किया गया। दोनों केंद्रों पर पंजीकृत सभी 13 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए।
सीबीएसई की जिला नोडल अधिकारी आशु त्यागी ने बताया कि विद्यार्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे तक केंद्र पर एंट्री दी गई। दस बजे उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया और 20 मिनट पहले प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को दिया गया। इसके बाद साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक एक घंटे की पेंटिंग की परीक्षा संपन्न हुई। कोई विद्यार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुई। स्कॉटिश में चार और मदरलैंड स्कूल में नौ विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए।
-------
जिले के सभी आठ केंद्रों पर अंग्रेजी की परीक्षा आज, तैयारी पूरी
शामली। सीबीएसई टर्म टू की परीक्षा वैसे तो मंगलवार से शुरू हो गई है, लेकिन मुख्य विषय की परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। जिले में सभी आठ केंद्रों पर 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर तैयारी पूरी हो गई है। टर्म वन की परीक्षा पूर्व में हो चुकी है।
विज्ञापन
जिले में सीबीएसई टर्म टू की 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को मुख्य विषय 10वीं अंग्रेजी की परीक्षा होगी। जिले के 40 स्कूलों के 10वीं में 2604 और 12वीं में 2152 विद्यार्थी यानि कुल 4756 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। मुख्य विषय की परीक्षा दो घंटे की सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे से होगी, लेकिन विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर साढ़े नौ बजे तक पहुंचना होगा। इसके बाद केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले प्रश्नपत्र दिया जाएगा। कोविड 19 की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी। एक कक्ष में अधिकतम 18 विद्यार्थी सोशल डिस्टेंस के साथ परीक्षा देंगे। जिला नोडल अधिकारी आशु त्यागी ने बताया कि बुधवार को सभी आठ केंद्रों पर 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा होगी। एक केंद्र पर लगभग 300 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
----
जिले में इन केंद्रों पर होगी सीबीएसई टर्म टू की परीक्षा
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली।
बीएसएम पब्लिक स्कूल शामली।
सेंट आरसी स्कूल शामली।
मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली।
सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली।
सेंट आरसी स्कूल झिंझाना।
अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन।
--------
सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में परीक्षा की तैयारी पूरी
झिंझाना। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल झिंझाना के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि इस बार सीबीएसई ने स्कूल का परीक्षा केंद्र बनाया है। यहां होली हैवन पब्लिक स्कूल ऊन, एसडीएस पब्लिक स्कूल झिंझाना, डिसेंट स्कूल झिंझाना, वनस्थली स्कूल ऊन और सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल झिंझाना के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षार्थी कोविड के नियमों का पालन करते हुए अपने स्कूल की ड्रेस में सुबह 9:00 बजे तक प्रवेश पत्र के साथ अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होंगे। सुबह 10:00 बजे सभी को कॉपी दे दी जाएगी। 10:10 बजे पर प्रश्न पत्र वितरित कर दिया जाएगा। 20 मिनट प्रश्न पत्र की पढ़ने के बाद सही साढ़े दस बजे परीक्षा शुरू हो जाएगी, जो दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। हाईस्कूल के 339 बच्चे व इंटरमीडिएट के 246 बच्चे परीक्षा देंगे। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक वस्तुएं व किसी भी तरह की पाठ्य सामग्री और नकल पूर्णतया प्रतिबंधित है। अनुशासन तोड़ने वाले परीक्षार्थियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।