फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   On October 25, Jayant Chaudhary will hold a meeting at Thana Bhavan

25 अक्तूबर को जयंत चौधरी थानाभवन में करेंगे सभा

Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
On October 25, Jayant Chaudhary will hold a meeting at Thana Bhavan
शामली/थानाभवन। क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि नगर के कृषि मंडी समिति कार्यालय परिसर में 25 अक्तूबर को राष्ट्रीय लोकदल की जन आशीर्वाद पथ कार्यक्रम के अंतर्गत एक सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जयंत चौधरी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभा में क्षेत्र के खाप चौधरी व थांबेदार सहित बड़े नेता जयंत चौधरी को राष्ट्रीय लोकदल की कमान सौंपते हुए आशीर्वाद देंगे। वही नूरपुर में सात अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली से चुनाव का आगाज किया जाएगा। इससे पूर्व माजरा रोड स्थित कार्यालय पर भी बैठक की। जिसमें रविवार को जेजे फार्म पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बताया कि दो अक्तूबर को सोमपाल शास्त्री हनुमान टीले पर होने वाली बैठक में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम से पूर्व नेता गणों ने कृषि मंडी समिति परिसर में आयोजित सभा के लिए बनाई गई हेलीपैड के लिए स्थान का निरीक्षण किया। मौके पर इस दौरान जिला संयोजक अरविंद कुमार झाल, पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसन्न चौधरी, पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खा, अखिल बंसल, ऋषि राज राझड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed