फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   On December 30, the nominations of electors of the opposition elections will be published.

30 दिसंबर को विधान परिषद चुनाव की निर्वाचको की नामावलियो का प्रकाशन होगा

Sat, 26 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
On December 30, the nominations of electors of the opposition elections will be published.
शामली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों द्वितीय पुन: प्रकाशन 30 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक नवंबर के आधार पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों द्वितीय पुन: प्रकाशन के पंजीकरण हेतु सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाएगा। छह नवंबर को फॉर्म-18 व फॉर्म-19 में आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। आलेख्य मतदाता सूची की छपाई 19 नवंबर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन अवधि 23 नवंबर को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां 23 नवंबर से लेकर नौ दिसंबर तक निस्तारण किया जाएगा। पूरक सूचियों की छपाई 26 दिसंबर तक की जाएगी। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के संबध में मतदान केंद्रों पर अर्ह नागरिकों से पंजीकरण हेतु दावे फॉर्म-18(स्नातक) एवं फॉर्म-19 (शिक्षक) प्राप्त करने हेतु मतदान केंद्रों पर पदनामित अधिकारी एवं अतिरिक्त पदनामित अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। एक से छह नवंबर तक कार्यालय समय में उपस्थित पंजीकरण के संबंध में जन-सामान्य से आवेदन प्राप्त करेंगे। फॉर्म-18 एवं फॉर्म-19 निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली में पंजीकरण अपने से संबधित मतदान केंद्र, तहसील कार्यालय, विकास खंड कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed