{"_id":"625f028886036908e9052b9f","slug":"old-peepal-tree-fell-down-three-people-injured-shamli-news-mrt5852066195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपल का पुराना पेड़ टूटकर गिरा, तीन लोग घायल, बड़ा हादसा होने से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपल का पुराना पेड़ टूटकर गिरा, तीन लोग घायल, बड़ा हादसा होने से बचा
शामली मिल रोड पर पीपल का पेड़ गिरने से दबी फलों का ठेला।
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
शामली। शहर में कोतवाली परिसर में सीओ कार्यालय के सामने खड़े पीपल के प्राचीन पेड़ का एक हिस्सा अचानक टूटकर मिल रोड पर गिर गया। इस दौरान पेड़ की डाल की चपेट में आकर तीन लोग घायल हुए, जबकि कई लोगों ने भागकर जान बचाई। कई ठेले व उनका सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मिल रोड पर छह घंटे आवागमन बंद रहा। कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक विद्युत आपूर्ति चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कोतवाली परिसर में मजार के निकट पीपल का पुराना पेड़ खड़ा है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ का एक हिस्सा टूटकर मिल रोड की तरफ गिर गया। आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इस दौरान वहां ठेला लगाने वाले दीपक व अन्य दो लोग चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गए। मजार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने से मिल रोड पर आवागमन बंद हो गया। मिल में जाने वाले गन्ना वाहनों को बुढ़ाना मार्ग से मिल के पीछे वाले गेट से ले जाया गया। पेड़ डालियों से विद्युत लाइन के तार और दो-तीन खंभे टूट गए और मिल रोड, नेहरू मार्केट, शिवगंज मंडी समेत कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शाम करीब पांच बजे नगरपालिका की टीम ने टूटकर गिरे पेड़ की डालियों को हटाया। इसके बाद आवागमन चालू हो सका। विद्युत निगम की टीम भी खंभे व तारों की मरम्मत काम में जुटी हुई है। विद्युत निगम के अवर अभियंता अनिल पटेल ने बताया कि पेड़ हटने के बाद मरम्मत कार्य चालू हुआ है। कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि रात में नौ बजे के बाद विद्युत आपूर्ति चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।