फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Old man dies of corona, 29 infected

कोरोना से वृद्ध की मौत, 29 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Wed, 14 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Old man dies of corona, 29 infected
कोरोना से वृद्ध की मौत, 29 संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना संक्रमित 75 वर्षीय वृद्ध की उपचार के दौरान सहारनपुर अस्पताल में रात में मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। उधर, जिले में कोरोना संक्रमित के 29 नए केस मिले हैं। पूर्व में संक्रमित हुए 37 व्यक्ति ठीक हुए। अब कोरोना के सक्रिय सदस्यों की संख्या 179 हो गई है।
कैराना क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी निवासी 75 वर्षीय वृद्ध के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसे शामली के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। पांच दिन पहले सांस लेने में परेशानी होने पर उसे सहारनपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। सोमवार देर रात को वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, मंगलवार को जिले में आए कोरोना पॉजिटिव के नए केस में जैन स्ट्रीट में 85 वर्षीय महिला, आर्यपुरी बुढ़ाना रोड पर 36 वर्षीय युवक, मोहल्ला पंसारियान में 32 व 40 वर्षीय दो युवक, रेलपार में 21 व 29 वर्षीय दो युवक, लाजपत राय में 59 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला अटल विहार में 28 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोर व 16 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित मिले। दयानंद नगर में 16 वर्षीय किशोर और माजरा रोड पर 29 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

गांव लांक में 73 वर्षीय वृद्ध, गढ़ीपुख्ता में 34 वर्षीय युवक, गांव खेड़ीकरमू में 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। थानाभवन के मनट मंटी में आठ व नौ वर्ष की दो किशोरी, 12 वर्षीय किशोर और 18 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। गांव खेड़ी बैरागी में 38 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। बाबरी में एक परिवार के 60 व 32 वर्षीय दो महिलाएं, 10 व सात वर्षीय दो बालक, 38 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कांधला के रायजादगान में 22 वर्षीय युवती, गांव मलकपुर में 23 वर्षीय युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

118 सैंपल लिए, तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
कैराना। मंगलवार को स्वास्थ्य टीम ने सीएचसी व शामली बस स्टैंड पर रेंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 118 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें एंटीजन किट से 77 लोगों की जांच की गई, जिसमें ऊंचा गांव निवासी चाचा-भतीजे सहित मोहल्ला रेतावाला निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसके अलावा टीम ने आरटीपीसीआर किट से 41 लोगों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 118 लोगों के सैंपल लिए। एंटीजन किट की जांच में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 41 सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed