फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Old farmer dies due to bull collision

सांड़ की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत

Thu, 19 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Old farmer dies due to bull collision
कांधला। गांव नाला में वृद्ध किसान को सांड़ ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव नाला निवासी 65 महेश वीर पुत्र राम सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। महेश्वर के पुत्र नीरज और धीरज अपने पिता की देखभाल कर रहे थे। नीरज के अनुसार बुधवार सुबह वे घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे। उसी समय गली में खड़े सांड़ ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लाठी-डंडे लेकर आवारा सांड़ को मौके से खदेड़ दिया। वृद्ध को गांव के प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया, जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिजनों की सहमति पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed