{"_id":"7daac305b528a7755304ca7f6505aebe","slug":"ohri-to-the-beat-of-drums-fun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल की थाप पर लोहड़ी की मस्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल की थाप पर लोहड़ी की मस्ती
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। ढोल की थाप और गीतों की नई उमंग-तरंग के बीच जिले भर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। महिला-पुरुषों ने मूंगफली, रेवड़ी गजक वितरित किए।
बुधवार रात मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी के रघुनाथ मंदिर, शिवचौक के सामने पुरानी पंजाबी कॉलोनी, नेहरू मार्केट में लोहड़ी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। रात आठ बजे पंजाबी कालोनी रघुनाथ मंदिर में आयोजित लोहड़ी पर पंडित त्रयंबक शास्त्री द्वारा विशेष पूजा अर्चना कराई। ढोलक की थाप पर महिलाओं, पुरुषों ने गीत प्रस्तुत किए।
रेवड़ी, गजक और मूंगफली वितरित की गई। सुभाष ठकराल, पंडित दिनेश पाठक, अजय पाठक, सचिन, हंसराज, राधेश्याम लोहड़ी पूजन में शामिल रहे। शिवचौक के सामने पुरानी पंजाबी कॉलोनी में लकड़ियों की लोहड़ी आयोजित कर के अग्नि प्रज्ज्वलित करके परिक्रमा की गई।
नेहरू मार्केट में अंकित गर्ग, मुकेश कुमार, सुमित, सचिन मौजूद रहे। जैन कन्या इंटर कॉलेज में लोहड़ी पर छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए। कॉलेज के प्रबंधक विरेंद्र जैन ने कक्षा एक से लेकर बारह तक की छात्राओं को जर्सी वितरित की। प्रधानाचार्या रूचिता ढाका रही। उधर, गुरू गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर प्रभात फेरी निकाली गई। बृहस्पतिवार को अखंड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
नव चेतना पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती, लोहड़ी और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक दीपक रुहेला और संचालन अंकित शर्मा ने किया। पारूल मलिक ने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। मनीषा रानी ने लोहड़ी, मकर संक्रांति के बारे में जानकारी दी।
लव, अंशुमन, आयुष, निश्चय, दानिश, आरती, वैभव, कन्हैया, देवरत, जानवी, खुशी मलिक, आरिफ, विक्रांत और कासिम को प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान रितु मलिक, मनीषा, संजीव कुमार, अतुल, अंजलि, हिमानी, विशाखा, अनुराधा और गुलिस्ता आदि रहीं।
झिंझाना। डीएवी पब्लिक स्कूल में लोहड़ी पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान प्रबंधक आशीष मित्तल ने सभी बच्चों से सद्भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
जलालाबाद। कस्बे के सत्संग भवन के प्रांगण में 108 स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में लौहड़ी का पर्व पंजाबी समाज द्वारा मनाया गया। लकड़ियों में आग लगाकर अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। सभी ने मिलकर लौहड़ी के लोकगीत गाते हुए लोक नृत्य किया और देर रात तक चले कार्यक्रम में रेवडी, मूंगफली तथा गजक का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर अवनीश आहूजा, रामदत्त, वेद प्रकाश, अमर नाथ बजाज, राजू बजाज, मदन आहूजा आदि रहे।
थानाभवन। बुधवार को नगर के अर्पण पब्लिक स्कूल में आयोजित लोहड़ी पर्व पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अग्नि के फेरे लेते हुए तिलों की आहुति दी और एक दूसरे को गले मिल कर पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अशोका, टैगोर, रमन, शास्त्री हाउस के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर सुंदर प्रस्तुतियां दीं। सभी बच्चों को रेवड़ी मूंगफली का वितरण किया गया। इस दौरान प्रबंधक अर्पण सैनी, प्रधानाचार्या मनदीप सैनी ने बच्चों को सामूहिक रूप से त्यौहारों को मनाने के महत्व की जानकारी दी।
इससे सांप्रदायिक सद्भावना व अनेकता में एकता जैसी हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बल मिलता है। अनिता चौधरी, संगीता जिंदल, शैली, रीमा रानी, मोनिका राणा आदि मौजूद रहे।