फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officials with SP mentality should keep their beds packed and ready

Shamli News: सपा मानसिकता के अधिकारी अपना बिस्तर बांधकर तैयार रखें

Wed, 27 Aug 2025 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Officials with SP mentality should keep their beds packed and ready
शामली में आईआईए के चेयरमैन विशाल गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्र
- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा शामली पहुंचे
विज्ञापन

- बोले, जीएसटी एसआईबी अधिकारियों के छापा प्रकरण में मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे तबादले की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा मंगलवार को शामली पहुंचे। व्यापारियों की बैठक में उन्होंने सहारनपुर मंडल के जीएसटी एसआईबी अधिकारियों की ओर से छापा मारने के मामले में चेताया कि सपा मानसिकता के अधिकारी अपना बिस्तर बांध कर तैयार रखें। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनके काले कारनामों की शिकायत करेंगे। ऐसे अधिकारियोंं के तबादला कराने और कार्रवाई की मांग करेंगे।
मंगलवार को आईआईए के चेयरमैन विशाल गुप्ता के प्रतिष्ठान पर विनीत शारदा ने व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने भाजपा के एक सितंबर से लेकर एक दिसंबर तक स्वदेशी जन जागरण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक सितंबर से 15 सितंबर तक घर-घर जाकर, स्कूल काॅलेजों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। होर्डिग, बैनर पोस्टर लगाकर प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वदेशी अभियान के तहत 25 सितंबर से लेकर 25 अक्तूबर तक चौपाल और 25 नवंबर से लेकर 25 दिसंबर तक व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की भाजपा की उपलब्धियोंं की जानकारी देकर देश भर में हाईवों, एक्सप्रेसवे का जाल बिछा दिया गया है। भाजपा की सरकार के कार्यकाल में विकास की गंगा बहाई है। उन्होंने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। बैठक में शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद कुमार संगल आईआईए के चेयरमैन विशाल गुप्ता ने विनीत शारदा को जीएसटी के संबंध में ज्ञापन देकर, सहारनपुर के जीएसटी एसआईबी के अधिकारियों की ओर शामली के उद्यमियों के यहां छापा मारकर उत्पीड़न करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सहारनपुर के जीएसटी एसआईबी के अधिकारियों को चेताया कि अधिकारी सपा सरकार की मानसिकता बदलें। अपना बिस्तर बांधकर तैयार रखें। वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उद्यमियोें के उत्पीड़न की जानकारी देकर तबादला कराने का मांग करेंगे। व्यापारी नेता ईश्वर कंसल, वैभव गोयल, राजेश सिंघल, कुनाल कौशल, आशीष गर्ग, सजीव मलिक, गौरीशंकर जिंदल, अमित मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed