फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officers will inspect the land of district jail

-मुजफ्फरनगर के जेल अधीक्षक शामली आकर जिला कारागार की भूमि का करेंगे निरीक्षण

Thu, 08 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Officers will inspect the land of district jail
जिला कारागार की भूमि का निरीक्षण करेंगे अधिकारी
विज्ञापन

शामली। मुजफ्फरनगर के जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा जल्द ही शामली में एसडीएम सदर संदीप सिंह के साथ बनत, गोहरपुर और फतेहपुर के जंगल में प्रस्तावित जिला कारागार की 80 एकड़ भूमि का निरीक्षण करेंगे।

जिला बनने के बाद भी शामली में जिला कारागार की स्थापना नहीं हो पाई है। फिलहाल शामली की जिला कारागार मुजफ्फरनगर में चल रही है। जिले में नई जिला कारागार के लिए बनत तृतीय क्षेत्र में 80 एकड़ भूमि का प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद लखनऊ को भेज चुका है। तत्कालीन मुजफ्फरनगर के जेल अधीक्षक अरुण कु्मार सक्सेना शामली आकर डीएम जसजीत कौर ,एडीएम वित्त अरविंद कुमार सिंह से मिलकर बनत तृृतीय में चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। शासन के निर्देश पर बनत में प्रस्तावित जिला कारागार के लिए आने वाले किसानों की भूमि का मूल्यांकन करने, स्टांप फीस का आंकलन करके एसडीएम सदर से रिपोर्ट मांगी गई है। मुजफ्फरनगर के जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा का कहना है कि वह जल्द ही शामली आकर एसडीएम सदर संदीप सिंह के साथ बनत, गोहरपुर और फतेहपुर के जंगल में प्रस्तावित जिला कारागार की 80 एकड़ भूमि का निरीक्षण करेंगे। उनका कहना है कि शासन के निर्देश पर अभी मुजफ्फरनगर जिले में नई तैनाती पाई है। वह अभी तक जिला कारागार की पत्रावली का अवलोकन नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed