फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officers inspected

अफसरों ने लिया जायजा

Sun, 02 May 2021 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Officers inspected
अफसरों ने लिया जायजा
विज्ञापन

कैराना। कैराना ब्लाक की 42 ग्राम पंचायतों की मतगणना पब्लिक इंटर कालेज में 25 टेबल पर सुबह आठ बजे से शुरू हुई। मतपेटी के अंदर चार पदों के मतपत्र होने के चलते मतगणना बहुत धीमी गति से चली। बड़े हॉल में तीन न्याय पंचायत भूरा, बीनडा व कंडेला के लिए 13 टेबल लगाई गई। लाइब्रेेरी में खुरगान न्याय पंचायत के लिए चार टेबल, छोटे हॉल में खेड़ी बुच्चा न्याय पंचायत के लिए पांच टेबल व कंप्यूटर लैब में टिटौली न्याय पंचायत के लिए तीन टेबल लगाई गई। नौ बजे डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कोविड जांच के लिए तैनात स्वास्थ्य कर्मियों व आशाओं से भी जानकारी ली। दोपहर दो बजे पुन: दोनों अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोपहर एक बजे पर्यवेक्षक आईपीएस अतुल शर्मा व सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने भी मतगणना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी पूरे दिन कालेज में कैंप करते रहे।

22 एजेंट पाए गए कोरोना संक्रमित
कैराना। मतगणना स्थल के गेट पर सुबह एजेंटों व प्रत्याशियों को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव दिखाने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। कालेज गेट पर स्वास्थ्य कर्मियों ने 71 ऐसे ऐजेंटों की एंटीजन किट द्वारा जांच की, जिनके पास कोरोना रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी। 11 लोग कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें दवा देकर होम आइसोलेट के लिए घर वापस भेज दिया गया। दोपहर करीब एक बजे शामली मुख्यालय से आरटीपीसीआर द्वारा तीन दिन पहले दिए गए सैंपल द्वारा बसेड़ा निवासी एक, टिटौली निवासी चार, तीतरवाड़ा निवासी दो, बुच्चाखेडी निवासी एक, आर्यपुरी निवासी एक, कंडेला निवासी एक व कैराना निवासी एक एजेंट की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने माइक से अनाउंस उन्हें जानकारी दी। इसके बाद उन्हें मतगणना स्थल से दवा देकर घर भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed