{"_id":"5e517a438ebc3ef3f2512068","slug":"offensive-video-of-woman-viral-shamli-news-mrt470349551","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की आपत्तिजनक वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की आपत्तिजनक वीडियो वायरल
विज्ञापन
महिला की आपत्तिजनक वीडियो वायरल
थानाभवन। एक महिला ने गांव के ही दो लोगों पर अश्लील वीडियो डालकर उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह स्कूल में काम करती है। बताया कि गांव के ही दो लोग उनसे काफी समय से रंजिश रखते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उक्त लोगों ने एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस वीडियो में नजर आने वाली महिला को उसका नाम दिया जा रहा है। इससे पूरे गांव में उसकी बदनामी हो रही है। अब उसके परिजन भी उसे शक की नजर से देख रहे हैं। सच ये है कि वीडियो में जो महिला है वह कोई और है, लेकिन, यह लोग उसका नाम लेकर वीडियो को वायरल कर रहे हैं। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।