फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Objectives of NCC Integration and Discipline

एनसीसी का उद्देश्य एकता और अनुशासन

Sat, 17 Jun 2017 12:29 AM IST
शामली ,अमर उजाला ब्यूरो
शामली ,अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Objectives of NCC Integration and Discipline
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। आरके पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें कैडेट्स को प्रशिक्षण के दूसरे दिन योगाभ्यास कराने के साथ साथ एनसीसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।       
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर के राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज में आरंभ हुए प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न जानकारी दी। जिसमें दो जनपदों के लगभग 600 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दूसरे दिन योगाभ्यास कराया। जिसमें योगाचार्य मनोज गोस्वामी ने कैडेट्स को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

कमांडेंट कर्नल अनुपम सक्सेना ने बताया कि एनसीसी भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण ऑगेनाइजेशन है। जिसके द्वारा कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों में से श्रेष्ठ छात्रों का चयन कर उनको विशेष प्रशिक्षण देकर भविष्य के लिए श्रेष्ठ नागरिक तैैयार करना है। एनसीसी का मुख्य उद्देश्य एकता और अनुशासन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब बातें कैडेट्स को ऐसे प्रशिक्षण शिविर में ही सीखने को मिलती है। इसके साथ अगले दिनों में दिया जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। एनसीसी अधिकारियों ने कैडेट्स को सेल्यूट का प्रशिक्षण दिया। मौके पर मेजर भारत, दयाकिशन, नायब सूबेदार गजेंद्र, अमर सिंह, बीएचएम संदीप राणा, एसपीएस मलिक, लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, केपी मलिक, नीरज कुमार, संजीव, मदन कुमार, राजेश, देशराज, सुभाष, कृष्णपाल देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed