{"_id":"61f43b1edbd3dc3ca626e092","slug":"objections-can-be-filed-by-february-2-regarding-examination-centers-shamli-news-mrt5749819109","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों को लेकर दो फरवरी तक दाखिल कर सकेंगे आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों को लेकर दो फरवरी तक दाखिल कर सकेंगे आपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा केंद्रों को लेकर दो फरवरी तक दाखिल कर सकेंगे आपत्ति
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 2022 के लिए जनपदीय समिति द्वारा जिले में 39 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर अगर किसी को पुन: कोई आपत्ति है तो वह दो फरवरी तक परिषद की वेबसाइट पर प्रस्तुत कर सकता है।
यूपी बोर्ड की 2022 में होने वाली परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। जिले में इस बार हाईस्कूल में 13024 व इंटर में 11845 विद्यार्थी पंजीकृत है। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र द्वारा जिले में पहले 37 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की गई थी। प्रस्तावित सूची पर पिछले महीने 17 दिसंबर तक प्रधानाचार्यों से आपत्तियां मांगी गई थी। केंद्रों को लेकर आई करीब 20 आपत्तियों की जनपदीय समिति द्वारा निस्तारण कर जिले में 39 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते हुए बोर्ड को सूची भेज दी गई थी।
अब बोर्ड ने जनपदीय समिति द्वारा परीक्षाओं के लिए निर्धारित किए गए केंद्रों को लेकर पुन: आपत्तियां मांगी है। बोर्ड ने कहा है कि अगर निर्धारित केंद्रों को लेकर किसी संस्था के छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को पुन: आपत्ति है तो वह दो फरवरी तक अपनी आपत्ति या प्रत्यावेदन को जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रति हस्ताक्षरित कराकर परिषद की ई मेल आईडी पर प्रस्तुत कर सकता है। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि जनपदीय समिति द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची छात्र आवंटन सहित व्हाटसएप ग्रुप के माध्यम से जिले के प्रधानाचार्यों को और अन्य के अवलोकनार्थ एसडीएम शामली, ऊन व कैराना, बीएसए और डीआईओएस कार्यालय पर चस्पा की गई है।