{"_id":"5f7f568a8ebc3e276d6ba61d","slug":"oath-of-cleanliness-administered-to-volunteers-shamli-news-mrt5051811168","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सेवकों को दिलाई स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सेवकों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
विज्ञापन
शामली में शपथ लेते राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयंसेवकों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिसेफ के साथ पूरे प्रदेश में 15 अक्तूबर तक हाथ धुलाई पर जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बृहस्पतिवार से शुरू हुए अभियान की शुरूआत स्वयंसेवकों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर कराई गई।
राष्ट्रीय सेवा योजना शामली के सह जिला नोडल अधिकारी डॉ भूपेंद्र कुमार ने बताया कि 80 बीमारियां असुरक्षित पानी एवं स्वच्छता की कमी से जुड़ी हुई हैं। केवल पानी से हाथ धोना यह आम रिवाज है। बिना साबुन के केवल पानी से हाथ धोना असरदार नहीं होता। साबुन चिकनाई और मैल को तोड़कर असर करता है जिसमें ज्यादातर रोग कारक मौजूद होते हैं। साबुन हाथों को आपस में रगड़ना आसान बनाता है। सही तरीके से साबुन का इस्तेमाल बीमारी पैदा करने वाले रोग कारकों को दूर करता है। साबुन से हाथ धोते समय कम से कम 40 सेकेंड तक हाथों को आपस में रगड़ना चाहिए।
नोडल अधिकारी अजय बाबू शर्मा तथा शहर जिला नोडल अधिकारी के नेतृत्व में एक सप्ताह तक जागरूकता अभियान चलेगा। बृहस्पतिवार को जनपद के स्वयंसेवकों को उनके विद्यालयों में तथा गांव में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शपथ में विषाणु के प्रसार को रोकने संबंधी सभी आवश्यक सावधानियां बरतने पर जोर दिया गया।